विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2018

नोटबंदी के बाद GDP को लेकर मेरी भविष्यवाणी सही साबित हुई : चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि नोटबंदी के बाद उन्होंने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर में डेढ़ फीसदी कमी आने का जो अनुमान जताया था, वह सही साबित हुआ है.

नोटबंदी के बाद GDP को लेकर मेरी भविष्यवाणी सही साबित हुई : चिदंबरम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
  • जीडीपी ग्रोथ को लेकर चिदंबरम ने साधा मोदी सरकार पर निशाना
  • उन्होंने कहा कि मेरी बात सच साबित हुई
  • 'नोटबंदी जैसी विपत्ति किसी भी देश पर नहीं पड़नी चाहिये'
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि नोटबंदी के बाद उन्होंने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर में डेढ़ फीसदी कमी आने का जो अनुमान जताया था, वह सही साबित हुआ है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ नोटबंदी जैसी विपत्ति किसी भी देश पर नहीं पड़नी चाहिये.’’ उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये यह काफी नुकसानदेह है. उन्होंने कहा कि नोटबंदी की घोषणा के एक दिन बाद ही उन्होंने संसद में कहा था कि इससे आर्थिक वृद्धि दर में डेढ़ फीसदी की गिरावट आएगी. 

यह भी पढ़ें: भारतीय अर्थव्यवस्था ऐसी कार की तरह है, जिसकी तीन टायरें पंक्चर हो गई हैं: चिदंबरम

उन्होंने कहा कि जहां 2015-16 में आर्थिक वृद्धि दर 8.2 फीसदी थी.  वहीं, 2017-18 में आर्थिक वृद्धि दर 6.7 फीसदी पर आ गई. इससे पहले चिदंबरम ने कहा मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था ऐसी कार की तरह हो गई है, जिसकी तीन टायरें पंक्चर हैं. उन्होंने पेट्रोल-डीजल सहित अन्य चीजों की बढ़ती कीमतों पर भी मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया था. कां

VIDEO: एयरसेल मैक्सिस केस में पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी पर 10 जुलाई तक रोक
चिदंबरम ने कहा था, ‘‘निजी निवेश, निजी उपभोग, निर्यात और सरकारी खर्च किसी अर्थव्यवस्था के चार वृद्धि इंजन (ग्रोथ इंजन) हैं. यह किसी कार की चार टायरों की तरह हैं. यदि एक या दो टायरें पंक्चर हों तो गाड़ी धीमी पड़ जाती है, लेकिन हमारे यहां तो तीन टायरें पंक्चर हो चुकी हैं.’’ 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com