विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2017

51 वर्षीय महिला से रेप के आरोप में केरल कांग्रेस के विधायक एम. विंसेंट गिरफ्तार

मामला उस महिला के बयान के आधार पर दर्ज किया गया जिसने पिछले हफ्ते बलरामपुरम के निकट आत्महत्या की कोशिश की थी.

51 वर्षीय महिला से रेप के आरोप में केरल कांग्रेस के विधायक एम. विंसेंट गिरफ्तार
केरल में कांग्रेस के विधायक एम विंसेंट (फाइल फोटो)
तिरुवनंतपुरम: केरल कांग्रेस के विधायक एम. विंसेंट को यौन प्रताड़ना और एक 51 वर्षीय महिला का पीछा करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. महिला ने इस सप्ताह आत्महत्या का प्रयास किया था. गौरतलब है कि गुरुवार को ही महिला के बयान के आधार पर विंसेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

कोवलम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे पहली बार विधायक बने एम विंसेंट पर निकटवर्ती बलरामपुर में एक गृहणी से कथित दुष्कर्म, पीछा करने और उसे खुदकुशी के लिये उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. विंसेंट ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को आधारहीन और ‘राजनीति से प्रेरित’ बताया. कोल्लम पुलिस आयुक्त अजीता बेगम ने कहा, ‘मामले में विधायक को गिरफ्तार किया गया है.’’ अजीता जांच दल की अगुवाई कर रही हैं. यह मामला 19 जुलाई को सामने आया था. महिला के पति ने विधायक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. 51 वर्षीय महिला ने बेहद ज्यादा मात्रा में गोलियां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी. महिला के पति ने शिकायत में आरोप लगाया था कि विधायक बारबार उनकी पत्नी को फोन करते थे और उसे परेशान करते थे. पुलिस ने कहा कि विधायक ने पिछले कुछ महीनों के दौरान महिला को 900 से ज्यादा फोनकॉल किये. बाद में महिला ने मजिस्ट्रेट और पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था, जिसमें विधायक के खिलाफ दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाये थे.

ये भी पढ़ें...
यौन उत्पीड़न के मामले में 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार
मुंबई : सरकारी अधिकारी के साथ दुर्व्‍यवहार करने वाला विधायक गिरफ्तार
महाराष्‍ट्र : गिरफ्तार विधायक का वीडियो वायरल, पुलिसवालों को दे रहे गालियां
महाराष्‍ट्र : सरकारी अधिकारी पर मछली फेंकने के आरोप में विधायक नीतेश राणे गिरफ्तार

पुलिस ने विंसेंट से यहां विधायक हॉस्टल में तीन घंटे से ज्यादा वक्त तक पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इस गिरफ्तारी पर केरल के मुख्यमंत्री पिन्नाराई विजयन ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं को समान न्याय और सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध है. उन्होंने यहां दिल्ली में विधायकों से कहा, ‘‘सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आरोपी, चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो उसे वह सजा मिले जिसका वह हकदार है.’’ इस कदम से विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के लिये मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि यह मामला विधानसभा सत्र से बमुश्किल एक हफ्ते पहले सामने आया है. विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला और केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधरन ने कहा कि मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है.

वीडियो: विवादित ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद केरल के परिवहन मंत्री ने दिया था इस्‍तीफा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Congress MLA, Charge Of Raping A 51-year-old Woman, Congress MLA M Vincent
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com