विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2018

आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में अगले दो दिनों में भारी बारिश की आशंका

आंध प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु (Andhra Pradesh and Tamil Nadu) में अगले दो दिन में बारिश हो सकती है, क्योंकि गहरे दबाव के क्षेत्र के जबर्दस्त चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है.

आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में अगले दो दिनों में भारी बारिश की आशंका
आंध प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु (Andhra Pradesh and Tamil Nadu) में अगले दो दिनों में भारी बारिश की आशंका है.
चेन्नई: आंध प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु (Andhra Pradesh and Tamil Nadu) में अगले दो दिन में बारिश हो सकती है, क्योंकि गहरे दबाव के क्षेत्र के जबर्दस्त चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है. आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा और ओंगोल के बीच चक्रवात सोमवार को तटीय रेखा पार कर सकता है, मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि शनिवार से आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों पर 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा और शनिवार की सुबह दक्षिणपश्चिम और दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंचा. दबाव का क्षेत्र यहां से 690 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में और आंध्र प्रदेश के मछिलीपट्टनम के 890 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में और श्रीलंका के त्रिणकोमाली के 440 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में मौजूद है.

यहां दिखा समुद्र का तांडव, आई ऐसी लहरें कि उड़ गई घरों की बालकनी, देखें VIDEO

इसमें कहा गया कि अगले 24 घंटे में (शनिवार और रविवार के बीच) चक्रवाती तूफान के तीव्र होने और उसके बाद के 24 घंटे में (रविवार और सोमवार की सुबह के बीच) गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. तूफान के उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढने तथा 17 दिसंबर की दोपहर ओंगोल और काकीनाड़ा के बीच आंध्र प्रदेश की तटीय सीमा पार करने की संभावना है. तूफान के कारण 16 और 17 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर बारिश जबकि कुछेक स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. सत्रह दिसंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तटों पर 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.  

तमिलनाडु तट से टकराया 'गाजा' तूफान, भारी बारिश की आशंका

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andhra Pradesh, Tamil Nadu, Heavy Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com