विज्ञापन

मांस काटने वाले चाकू से पति के किए टुकड़े, रुहीमा ने अशरफ के साथ मिलकर क्यों दी खौफनाक मौत?

पत्नी रुहीमा ने पति के दूध में नींद की गोलियां मिला दीं, जब वह बेहोश हो गया तो दोनों ने धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद शव के कई टूकड़े किए.

मांस काटने वाले चाकू से पति के किए टुकड़े, रुहीमा ने अशरफ के साथ मिलकर क्यों दी खौफनाक मौत?
आरोपी पत्नी और दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया. (फाइल फोटो)

चेन्नई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने दोस्त अशरफ के साथ मिलकर पति को मांस काटने वाले चाकू से गला रेता और फिर शव के कई टुकड़े किए. इतना ही नहीं महिला ने इन टूकड़ों को अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया. इसके अलावा धड़ को एक सूटकेस में पैक कर पेरम्बूर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर रख दिया. फिलहाल पुलिस ने महिला और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है.

सूटकेस से आ रही थी दुर्गंध

पुलिस के मुताबिक, पांच जून को पेरम्बूर रेलवे स्टेशन से यात्रियों ने राजकीय रेलवे पुलिस को एक सूटकेस से दुर्गंध आने की सूचना दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस को खोला तो सभी के होश उड़ गए. क्योंकि अंदर क्षत-विक्षत पुरुष का धड़ था. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई. 

पत्नी और दोस्त गिरफ्तार

पुलिस ने बताया चेन्नई में अपने पति की हत्या करने, उसके शव के टुकड़े करने और फिर अवशेषों को चेन्नई के अलग-अलग इलाके में ठिकाने लगाने के आरोप में एक महिला और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है. हत्या का मामला तब सामने आया जब पांच जून को पेरम्बूर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर सीढ़ियों के पास एक सूटकेस में पैक किया गया मानव धड़ मिला. 

अस्पताल के प्लास्टिक कवर से मिला 

जांच में पता चला कि मृतक के हाथ और पैर भी काटे गए थे. वहीं चेन्नई पुलिस हत्या का मामला दर्ज किया और जांच में जुट गई. फॉरेंसिक जांच के दौरान घटनास्थल से मेडिकल अपशिष्ट निपटान बैग बरामद हुए, जिनका इस्तेमाल आमतौर पर अस्पतालों में किया जाता है. पुलिस ने इन कवरों की जांच की. इसके साथ ही इलाके के 100 से अधिक CCTV  कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच के दौरान एक संदिग्ध ऑटो-रिक्शा की पहचान हुई. जिसके जरिए पुलिस रुहीमा और उसका मित्र अशरफ अली तक पहुंची. 

अवैध संबंध से नाराज थी पत्नी

पुलिस ने बताया कि इस मामले में तब सफलता मिली जब लावारिस सूटकेस के अंदर से एक मेडिकल अपशिष्ट निपटान बैग मिला, जिसमें एक क्षत-विक्षत पुरुष का धड़ था. मृतक की पहचान असम निवासी 40 वर्षीय अमीर अली के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि अली, उसकी पत्नी रुहीमा और उसका मित्र अशरफ अली सभी असम के निवासी हैं और चेन्नई आने वाले बाहरी रोगियों की सहायता करके अपना जीवन यापन करते थे. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि घरेलू विवाद इस अपराध का कारण बना. 

पुलिस पूछताछ में रुहीमा ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और उसका अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध था, जिससे वो काफी नाराज थी, जिसके कारण अक्सर झगड़े होते थे और हाल ही में अली ने उसे धमकी भी दी थी. इसी वजह से रुहीमा ने अपने दोस्त अशरफ अली के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची.

बेहोश करने के बाद शव के टुकड़े किए

पुलिस के मुताबिक, रुहीमा और अशरफ ने मिलकर साजिश रची और अली को बेहोश करने वाली दवा दी, जिसके बाद उन्होंने तेयनमपेट स्थित अपने घर में चाकू से अली का गला काट दिया. अपराध को छिपाने के लिए, दोनों ने शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और अवशेषों को शहर भर में अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया.

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच और पूछताछ के दौरान रुहीमा के बयानों में विसंगतियों के कारण उसकी गिरफ्तारी हुई. फिलहाल शव के धड़ को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी किलपॉक मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं मृतक के कटे हुए सिर और शरीर के अन्य लापता अंगों को बरामद करने के लिए गहन तलाश अभियान जारी है.

ये भी पढ़ें: UP के हरदोई में SDM पर हमला: ग्रामीणों ने गाड़ी पर फेंके पत्‍थर, सिर में लगी चोट; छावनी में तब्दील हुआ गांव

ये भी पढ़ें: बेटे ने 72 साल के बाप को बेरहमी से पीटा, पुलिस ने किया अरेस्‍ट, पिता ने कहा- "मेरे बेटे को छोड़ दो..."

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai Crime, Chennai News, Chennai Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com