Liquor Bottle Buyback Scheme: दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में शराब की हर बोतल पर 10 रुपए अतिरिक्त वसूली को हतोत्साहित करने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एक अनोखी पहल शुरू की गई है. चेन्नई में एक सरकारी शराब की दुकान में तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (TASMAC) ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस एक बोतल कलेक्टिंग मशीन इंस्टाल किया है, जो शराब की बोतल पर लगे बारकोड और क्यू आर कोड को स्कैन करके शराब बोतल के बदले ग्राहकों को 10 रुपए रिफंड करती है.
ये भी पढ़ें-केरल में शुरू हुआ 'लिपस्टिक फ्री कैंपस' अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम
एक बार में करीब 3,000 बोतलें स्टोर कर सकती है मशीन
गौरतलब है तमिलनाडु में शराब की हर बोतल पर एमआरपी से अतिरिक्त 10 रुपए की वसूली की समस्या निपटने के लिए यह पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है. हैदराबाद की वेस्ट मैनेजमेंट फर्म 'Recykal' द्वारा निर्मित यह मशीन एक बार में करीब 3,000 बोतलें स्टोर कर सकती है और एक बार भरने पर यह खुद ही एजेंसी को अलर्ट भेजती है.
पूरी तरह से AI पर काम करती है यह रिवर्स वेंडिंग मशीन
यह एडवांस रिवर्स वेंडिंग मशीन पूरी तरह से AI पर काम करती है. जब कोई ग्राहक शराब पीने के बाद खाली बोतल को इस मशीन के अंदर डालता है, तो मशीन तुरंत एक्टिव हो जाती है. मशीन में इंस्टाल्ड एडवांस कैमरे और सेंसर बोतल के आकार, ब्रांड, क्वालिटी और स्थिति की तुरंत जांच करते हैं और जांच पूरा होने के बाद 10 रुपए ग्राहक को रिफंड कर देती है.
ये भी पढ़ें-District Cooling: सिंगापुर में बिजली से नहीं, पानी से ठंडे हो रहे घर और बिल्डिंग, 19वीं सदी की अनोखी तकनीक!
क्यों शुरू की गई यह योजना?
उल्लेखनीय है तमिलाडु के जंगलों, सड़कों और पर्यटन स्थलों (जैसे नीलगिरी और कोडाइकनाल) पर फेंकी गई कांच की बोतलों से वन्यजीवों और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा था. इसको लेकर मद्रास हाई कोर्ट ने भी सरकार को निर्देश दिया था. इसके बाद सरकार ने खाली बोतलों के रीसाइक्लिंग के लिए यह बड़ा कदम उठाया है.
कैसे काम करती है यह मशीन?
सबसे पहले ग्राहक को बोतल पर लगे बारकोड या QR कोड को मशीन के स्कैनर के सामने दिखाना होता है. जैसे ही खाली कांच की बोतल मशीन के अंदर डाली जाती है, इसमें लगे एडवांस कैमरे और सेंसर बोतल की जांच करते हैं. बोतल के सही पाए जाने पर मशीन स्क्रीन पर एक QR कोड दिखाती है, जिसे स्कैन करके ग्राहक अपने UPI लिंक बैंक खाते में सीधे 10 रुपए का डिजिटल रिफंड पा सकते हैं.
ये भी पढ़ें-Himalayan Gold: हिमालय की बर्फ में बन रहा सोना, खोज में ग्रामीणों ने घर-बार छोड़ पहाड़ों में बनाया आशियाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं