विज्ञापन
This Article is From May 09, 2018

बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट से 10,000 वोटर आईडी बरामद, EC ने दिए जांच के आदेश

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट से लगभग 10,000 मतदाता पहचान पत्रों के मिलने के बाद सियासी पारा अपने उफान पर है.

बेंगलुरु के एक  अपार्टमेंट से 10,000 वोटर आईडी बरामद, EC ने दिए जांच के आदेश
बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट से लगभग 10,000 मतदाता पहचान पत्र बरामद हुए हैं
  • बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट से 10,000 वोटर आईडी बरामद
  • EC ने दिए जांच के आदेश
  • मंगलवार देर रात चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की
बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट से लगभग 10,000 मतदाता पहचान पत्रों के मिलने के बाद सियासी पारा अपने उफान पर है. इस संबंध में मंगलवार देर रात चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. चुनाव आयोग ने इन पहचान पत्रों की जांच के आदेश दिए हैं. बीजेपी ने इस सबंध में एक कांग्रेस नेता पर आरोप लगाया है और कहा है कि यह अपार्टमेंट एक कांग्रेसी नेता का है. बीजेपी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि राजा राजेश्वरी नगर निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव रद्द कर दिए जाएं. बीजेपी के आरोप के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है और कहा है कि यह सब बीजेपी की ड्रामेबाजी है. कांगेस ने साथ ही बीजेपी पर नकली सबूत का आरोप लगाया.  

कर्नाटक में चुनाव-प्रचार के दौरान बोले राहुल - अमित शाह 'हत्या के आरोपी'

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि 9746 मतदाता पहचान पत्र असली लग रहे हैं और उन्हें छोटे पैकेट में रखा गया है और उनपर पता और नाम दर्ज है. उन्होंने कहा कि उचित समय पर उचित कार्रवाई की जाएगी. मामले की अभी जांच चल रही है और अगले 24 घंटों में हमें और तथ्यों का पता करेंगे, जिसके बाद उचित फैसला लेंगे.

कर्नाटक महाप्रचार : पीएम ने कहा- जनता कांग्रेस को हटाएगी, सोनिया ने कहा- भाषण से पेट नहीं भरता मोदी जी

केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने इस संबंध में ट्वीट किया और कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला है. उन्होंने ट्रंक में रखे नकली फोटो आईडी कार्ड के की तस्वीरें भी पोस्ट की.राजा राजेश्वरी नगर बेंगलुरु के बड़े निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है और यहां लगभग 4.71 लाख मतदाता हैं. वर्ष 2013 में यह  सीट कांग्रेस के मुनीरथना के पास चली गई थी, जिन्होंने 37 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया था. मुनिराथना, जो फिर से चुनाव की मांग कर रहे हैं. बीजेपी के मुताबिक, निर्वाचन क्षेत्र के स्थानीय नेताओं ने अपनी जगह खोज ली थी.

VIDEO: प्रत्रकारों के सामने राहुल गांधी ने किया पीएम बनने का ऐलान
सदानानादा गौड़ा ने कहा है कि उन्होंने 20,000 से अधिक आईडी कार्ड, पांच लैपटॉप, एक प्रिंटर और नामांकन के लिए नए मतदाताओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले हजारों चुनाव आयोग के फॉर्मों की खोज निकाला था. केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने इस संबंध में बाद में ट्वीट कर कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि यह आगामी चुनाव में कांग्रेस की हार के पहले का षड्यंत्र है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
10, 000 Voter IDs Found, Karnataka Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com