विज्ञापन

दादी की कब्र पर फूल चढ़ाकर लौट रहा था युवक, रील बनाते समय बेकाबू होकर गिरी बाइक; मौत

बाइक बेकाबू होकर सड़क के नीचे चली गई, और पत्‍थर से स‍िर टकराने पर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

दादी की कब्र पर फूल चढ़ाकर लौट रहा था युवक, रील बनाते समय बेकाबू होकर गिरी बाइक; मौत
घायल हो एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
NDTV Reporter

जैसलमेर के खुईयाला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाजी खान (18) पुत्र पीरू खान की मौत हो गई. वह रतन का गांव (ग्राम पंचायत कोहरियों का गांव) का रहने वाला था. युवक अपनी दादी की कब्र से वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसकी बाइक बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई, और पत्थरों से टकरा गई. सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई. 

खुइयाला गांव के पास हादसा 

जानकारी के अनुसार, हादसा खुइयाला गांव के पास हुआ. स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, और घायल युवक को तत्काल राजकीय जवाहिर चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है, और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. 

दादी की कब्र पर जियारत कर लौट रहा था  

हादसे के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा चलने लगी कि युवक बाइक चलाते समय रील बना रहा था. हालांकि, मृतक के चचेरे भाई अकबर खान ने इन दावों का स्पष्ट रूप से खंडन किया है. उन्होंने बताया कि हाजी खान दादी की कब्र से जियारत कर सामान्य रूप से घर लौट रहा था. हादसे के समय वह न तो रील बना रहा था और न ही उसके पास मोबाइल था. उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं.

पुलिस फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में बाइक के अनियंत्रित होकर फिसलने की बात सामने आई है, जबकि रील बनाने के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.  

यह भी पढ़ें: भजनलाल सरकार ने चार पार्कों के बदले नाम, अब सभी एक ही नाम से जाने जाएंगे 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Jaisalmer News, Road Accident, Jaisalmer Road Accident, Road Accident News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com