विज्ञापन

Alwar: ओपीडी में मरीज देख रहा था डॉक्टर, अचानक गिरा चलता पंखा और प्लास्टर

अस्पताल प्रशासन ने आरोप लगाया कि इमारत की बदहाली के बारे में कई बार शिकायत की गई थी लेकिन उनपर ध्यान नहीं दिया गया.

Alwar: ओपीडी में मरीज देख रहा था डॉक्टर, अचानक गिरा चलता पंखा और प्लास्टर
डॉक्टर की कुर्सी और मेज पर प्लास्टर भरभराकर गिर पड़ा
NDTV

राजस्थान के अलवर जिले के एक अस्पताल में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया. अलवर के कालाकुआं स्थित सैटेलाइट हॉस्पिटल की ओपीडी में छत की प्लास्टर समेत एक चलता हुआ पंखा नीचे गिर गया. गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई. लेकिन डॉक्टर को सिर पर चोट लगी और बच्ची को नाक पर चोट आई. हादसे के बाद हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी से कई बार इमारत की बदहाली को लेकर शिकायत की गई थी. लेकिन, समय रहते इस बारे में ध्यान नहीं दिया गया जिससे आज यह हादसा हो गया.

क्या हुआ - पूरी घटना

अलवर के सैटेलाइट हॉस्पिटल के सात नंबर कमरे में डॉक्टर सीताराम ओपीडी में बैठकर मरीज देखे रहे थे. तभी उस कमरे की छत के लेंटर के नीचे का प्लास्टर चलते पंखे सहित जमीन पर आ गिरा. हॉस्पिटल पीएमओ प्रमिला मीणा ने बताया कि सूचना मिली कि हॉस्पिटल के सात नंबर कमरे में ओपीडी संचालित हो रही थी जिसमें सीताराम नाम के डॉक्टर मरीजों को देख रहे थे, तभी ऊपर चल रखा पंखा अचानक डॉक्टर की टेबल पर आकर गिरा. इसके अलावा लेंटर के नीचे का चूना भी भरभरा कर नीचे जमीन पर आ गिरा. 

हादसे की वजह से डॉक्टर सीताराम के सिर में चोट लगी. एक बालिका भी मौके पर घायल हो गई. हॉस्पिटल प्रशासन ने तत्काल डॉक्टर ओर बालिका का इलाज शुरू किया. जिस समय हादसा हुआ उस समय हॉस्पिटल में मरीजों की भीड़भाड़ थी. जैसे ही लेंटर के नीचे का प्लास्टर का चूना गिरा तो मरीजों ओर डॉक्टरों मे भगदड़ मच गई. 

छत पर पानी जमा होने की वजह से सीलन है

छत पर पानी जमा होने की वजह से सीलन है
Photo Credit: NDTV

छत पर पानी की वजह से सीलन

पीएमओ प्रमिला मीणा ने बताया कि इस मामले की सूचना जिला प्रशासन को दी गई. इसके बाद पीडब्ल्यूडी की टीम को मौके पर  रवाना कर दि गया. उन्होंने बताया कि अस्पताल की छत पर पानी भरने के चलते नीचे लेंटर में सील आ गई जिसके चलते लेंटर का चूना नीचे जमीन पर आ गिरा. उन्होंने कहा कि कई बार कमरों की स्थिति खराब होने के चलते पीडब्ल्यूडी को पत्राचार किया गया लेकिन उन्होंने आज तक कोई ध्यान नहीं दिया जिसके चलते आज यह हादसा हो गया.

ये भी पढ़ें-: जयपुर में जमीन होगी महंगी, 49 फीसदी तक बढ़ेंगे दाम, 7 दिन के भीतर ही लागू होगी नई डीएलसी रेट
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Alwar News, Alwar News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com