राजस्थान में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस नीट यूजी 2026 परीक्षा में पेपर लीक के मामले पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर लगातार दबाव बना रही है. आज इसी सिलसिले में जयपुर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नीट -2026 पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया जिसमें जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जयपुर में बीजेपी मुख्यालय का घेराव करना चाहते थे और उन्हें रोके जाने पर प्रदर्शन उग्र हो गया. भाजपा प्रदेश मुख्यालय के घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की और पानी की बौछारें छोड़ीं. इस दौरान कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए.

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बीजेपी मुख्यालय से पहले रोक दिया
Photo Credit: NDTV
पुलिस के साथ हुई धक्कामुक्की
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे. यहां से कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक होते हुए भाजपा मुख्यालय तक जाने का प्रयास किया. प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार, NTA और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई.
Jaipur, Rajasthan: Congress workers staged a protest regarding the NEET paper leak, marching from the Pradesh Congress Committee (PCC) office to gherao the Bharatiya Janata Party (BJP) headquarters pic.twitter.com/vXIfg8eKUt
— IANS (@ians_india) May 21, 2026
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शहीद स्मारक पर रोक दिया. पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया. इसी दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की. पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की चलती रही. कई नेता बैरिकेड्स पर चढ़ गए.

रोकने के लिए पानी की बौछारों का प्रयोग किया गया
Photo Credit: NDTV
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि NEET-2026 पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है. पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य खतरे में है. उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और NTA को भंग करने की मांग की. प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा मुख्यालय और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
ये भी पढ़ें-: Rajasthan: डॉक्टर बना, घर आया और फांसी लगा ली, इनकम टैक्स अफसर के बेटे ने क्यों दे दी जान? बिलखते रहे मां-बाप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं