विज्ञापन

पर्सनल मोबाइल नंबरों के क्यूआर कोड पर हो रहा था ट्रांजैक्शन, GST टीम का छापा

अलवर में बाबा ठाकुरदास एंड संस के सभी प्रतिष्ठान पर एक साथ GST की टीम पहुंची. टैक्‍स चोरी के मामले में जांच कर रही है.

पर्सनल मोबाइल नंबरों के क्यूआर कोड पर हो रहा था ट्रांजैक्शन, GST टीम का छापा
अलवर में जीएसटी टीम ने छापा मारा.
NDTV Reporter

अलवर में राजस्थान स्टेट GST विभाग का एक्शन देखने को मिला. अलवर के प्रसिद्ध कलाकंद कारोबारी बाबा ठाकुरदास एंड संस के सभी दुकान और शोरूम पर एक साथ GST टीम के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे. लंबे समय से सभी जगह शोरूम और दुकानों पर निजी मोबाइल नंबर की क्यूआर कोड पर पैसे ट्रांसफर होने की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद GST विभाग की टीम ने पहुंचकर सभी मोबाइल नंबरों और अकाउंट की जानकारी ली. इसके बाद व्यापारियों में हड़कंप का माहौल है. क्योंकि सभी व्यापारी अपना कारोबार इसी तरह से करते हैं.

कारोबारी टैक्स की कर रहे थे चोरी 

कारोबारी टैक्स की लाखों की चोरी करते हैं, जिससे सरकार को नुकसान पहुंचता है. हाल ही में टैक्स चोरी का एक नया तरीका सामने आया है. व्यापारी अपने निजी बैंक अकाउंट और फोन नंबर के माध्यम से पैसों का लेनदेन करते हैं, और ग्राहकों से पैसे ट्रांसफर करवाते हैं. जिसका हिसाब टैक्स में नहीं शामिल किया जाता है. ऐसे में टैक्स की लाखों की चोरी होती है. 

कलाकंद कारोबारी के यहां मारा छापा 

हाल ही में कलाकंद के सबसे बड़े कारोबारी बाबा ठाकुर दास एंड की दुकानों की विभाग को शिकायत मिली. जिसके बाद GST विभाग की टीम ठाकुरदास के सभी प्रतिष्ठानों पर पहुंची, और वहां लगे क्यूआर कोड और काम करने वाले कर्मचारियों की बैंक खाता और मोबाइल नंबरों की जानकारी ली गई. विभाग के अधिकारियों ने कहा कि साल 2021 से सभी अकाउंट और मोबाइल नंबर की जानकारियां बैंक के माध्यम से ली जा रही है. उनमें होने वाली ट्रांजैक्शन का आकलन किया जाएगा और उसके बाद टैक्स की वसूली होगी.

निजी मोबाइल नंबर पर कराते थे ट्रांंसफर   

स्टेट GST के डीसी ताराचंद बैरवा ने बताया कि छोटे दुकानदार हों या बड़े दुकानदार सभी अपने निजी मोबाइल नंबरों पर पैसे ट्रांसफर करवाते हैं, और बिना बिल के कारोबार करते हैं. लंबे समय से इसकी शिकायतें मिल रही थी. मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद बाबा ठाकुरदास एंड संस के सभी प्रतिष्ठानों का सर्च किया गया और जानकारी इकट्ठा की गई. 

कारोबारियों का लिया जाएगा डाटा 

आगामी दिनों में अन्य प्रतिष्ठान दुकान और कारोबारियों का भी डाटा लिया जाएगा. GST कानून के हिसाब से यह पूरी तरीके से गलत है. बिजनेस के करंट अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने चाहिए, और उसी से लेनदेन होना चाहिए, लेकिन टैक्स चोरी करने और टैक्स बचाने के चक्कर में व्यापारी नए-नए तरीके निकलते हैं. लंबे समय से व्यापारी अपनी दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी व खुद के निजी अकाउंट में पैसे डलवा रहे हैं और कारोबार कर रहे हैं. इसकी सूचना के बाद यह एक्शन लिया गया.

यह भी पढ़ें: "देश में बड़ा संकट खड़ा हो सकता है", सच‍िन बोले- युवाओं के भव‍िष्‍य से ख‍िलवाड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Alwar, GST Team Raid, Tax Chori News, GST Team Raid In Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com