विज्ञापन

"देश में बड़ा संकट खड़ा हो सकता है", सच‍िन बोले- युवाओं के भव‍िष्‍य से ख‍िलवाड़

द‍िल्‍ली से वापस आते समय कांग्रेस नेता सच‍िन पायलट ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा क‍ि कांग्रेस युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी.  

"देश में बड़ा संकट खड़ा हो सकता है", सच‍िन बोले- युवाओं के भव‍िष्‍य से ख‍िलवाड़
कांग्रेस नेता सचिन पायलट.
IANS

दिल्ली से मानपुर जाते समय राजस्‍थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के भांडारेज इंटरचेंज पर कुछ देर के लिए रुके. यहां बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. स्वागत के बाद पायलट ने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए, और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. 

"इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा"

सच‍िन पायलट ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि यदि समय रहते युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो देश के सामने बड़ा संकट खड़ा हो सकता है. कांग्रेस आने वाले समय में पूरे देश में युवाओं के मुद्दों को लेकर अपना आंदोलन और तेज करेगी. 

"युवाओं के सपनों पर चोट कर रही सरकार"

सचिन पायलट ने कहा कि देश का युवा आज सबसे ज्यादा परेशान है. पेपर लीक की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. कोचिंग और ट्यूशन माफिया सक्रिय हैं, लेकिन सरकार इन समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने में नाकाम रही है. उनका कहना था कि लाखों युवाओं की मेहनत और सपनों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिससे उनका भरोसा लगातार कमजोर हो रहा है. 

छात्रों पर लाठी चार्ज की न‍िंदा

सच‍िन पायलट ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए, और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. कई छात्र घायल होकर अस्पतालों में भर्ती हैं. उन्होंने मांग की है कि सभी छात्रों पर दर्ज मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं. 

"राहुल-प्रियंका के साथ व्यवहार पर उठाए सवाल"

कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लोकतांत्रिक अधिकार के तहत धरने पर बैठे थे.  उनके साथ पुलिस का व्यवहार उचित नहीं था और यह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है.  उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और अहंकार में फैसले ले रही है. 

यह भी पढ़ें: "खाटूश्‍यामजी का श्रीकृष्ण से संबंध नहीं", कथावाचक के ट‍िप्पणी पर भड़के श्‍याम भक्‍त; माफी मांगने पर हुए शांत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Sachin Pilot, Congress Leader Sachin Pilot, Delhi Protest, Jantar Mantar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com