विज्ञापन

"जयपुर में लूट और चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ गईं", फर्जी पुल‍िसकर्मी बनकर मह‍िला से सोने की चेन और कंगन उतरवाए

बदमाशों ने खुद को पुल‍िसकर्मी बताते हुए मह‍िला को अलर्ट क‍िया.  उसके सारे गहने उतरवाए और लेकर फरार हो गए. 

"जयपुर में लूट और चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ गईं", फर्जी पुल‍िसकर्मी बनकर मह‍िला से सोने की चेन और कंगन उतरवाए
वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
CCTV फुटेज का स्क्रीनशॉट.

जयपुर के बजाज नगर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने का मामला सामने आया है. बाइक सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला को झांसे में लिया, और उसके सोने के गहने लेकर फरार हो गए. पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. पुलिस बदमाशों को खोज रही है. 

घर से 100 मीटर दूर वारदात   

पुलिस के अनुसार, बरकत नगर की नीरज कुलश्रेष्ठ (53) बुधवार सुबह डॉक्टर से परामर्श लेकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं.  घर से करीब 100 मीटर पहले बाइक पर आए दो युवकों ने उन्हें रोक लिया. दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि इलाके में लूट और चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ गई हैं, इसलिए खुले में सोने के गहने पहनना सुरक्षित नहीं है. भरोसा दिलाने के लिए उन्होंने कथित पहचान पत्र भी दिखाया. 

सोने की चून और चूड़ियां उतरवाई

बदमाशों ने महिला से सोने की चेन और चूड़ियां उतरवाकर उन्हें सुरक्षित रखने के नाम पर कागज में लपेटकर पर्स में रखने की बात कही. इसी दौरान उन्होंने चालाकी से असली जेवर निकाल लिए, और उनकी जगह नकली चेन और आर्टिफिशियल चूड़ियां रख दीं. इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. 

असली लेकर नकली दे दिए 

घर पहुंचने पर जब महिला ने पर्स खोला तो ठगी का पता चला. असली गहनों की जगह नकली आभूषण देखकर उन्होंने परिजनों को सूचना दी, और पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी. 

ईरानी गैंग पर पुलिस को शक 

बजाज नगर सीआई रामधन ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज में दोनों आरोपी नजर आए हैं. पुलिस का कहना है कि वारदात का तरीका ईरानी गैंग से मिलता-जुलता है.  संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: 3 बेटा-बेटी और बहू-दामाद से भरा पूरा पर‍िवार, फ‍िर भी फ्लैट में 3 द‍िन से सड़ता रहा र‍िटायर्ड प्रिंस‍िपल का शव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Jaipur, Fake Policeman, Gold Chain, Gold Bangles
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com