विज्ञापन

अचानक क्यों परेशान हुए राजस्थान के कई मंत्री? निजी स्टाफ के मोबाइल बंद; सरकारी आवास से गायब

राजस्थान में हाल ही अलग-अलग विभागों से आई ट्रांसफर लिस्ट काफी चर्चा में रही है. तबादले की तय समय सीमा खत्म होने के बाद अब एक बार फिर से जयपुर में अधिकारियों और कर्मचारियों की भीड़ जुटने लगी है.

अचानक क्यों परेशान हुए राजस्थान के कई मंत्री? निजी स्टाफ के मोबाइल बंद; सरकारी आवास से गायब
अचानक क्यों परेशान हुए राजस्थान के कई मंत्री, स्टाफ समेत सभी के मोबाइल बंद

राजस्थान में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों की तय समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी तबादलों को लेकर हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है. सरकार की ओर से तबादलों की अवधि खत्म होने के बावजूद संशोधित सूची जारी होने की उम्मीद में प्रदेशभर से कर्मचारी और अधिकारी जयपुर पहुंच रहे हैं. बड़ी संख्या में लोग मंत्रियों के सरकारी आवास और कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, ताकि अंतिम समय में उनके तबादले में संशोधन हो सके या मनचाही पोस्टिंग मिल जाए.

दूसरी जगह से चल रहा कामकाज

हालांकि मंत्रियों की अनुपस्थिति के कारण कर्मचारियों को निराश लौटना पड़ रहा है. संशोधित तबादला सूची को लेकर लगातार हो रही पैरवी और मुलाकातों से बचने के लिए कई मंत्री और उनके निजी स्टाफ ने अपने मोबाइल फोन तक स्विच ऑफ कर दिए हैं. कुछ मंत्री सरकारी आवास के बजाय अन्य स्थानों से सरकारी कामकाज निपटा रहे हैं, ताकि तबादले की सिफारिश लेकर आने वालों की भीड़ से बचा जा सके.

संशोधित लिस्ट आने की अटकलें जारी

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 29 जून से 5 जुलाई तक तबादलों की अवधि निर्धारित की थी. बाद में कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर इसे पांच दिन बढ़ाकर 10 जुलाई तक कर दिया गया. तय समय-सीमा पूरी होने के बाद अब नियमित तबादलों की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, लेकिन विभागों में संशोधित आदेश जारी होने की अटकलें लगातार बनी हुई हैं.

मंत्रियों के आवास के आसपास भटक रहे अधिकारी कर्मचारी

इसी उम्मीद में जिन कर्मचारियों का नाम तबादला सूची में आ गया है, वे आदेश बदलवाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि जिनका नाम सूची में नहीं आया, वे अब भी अपने तबादले की संभावना तलाश रहे हैं. राजधानी जयपुर में मंत्रियों के आवासों और सचिवालय के आसपास इन दिनों ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है.

यह भी पढे़ं

IAS श्रीनिधि बीटी की मुश्किलों भरी रही पहली पोस्टिंग, जब वसुंधरा के करीबी से हुई थी सीधी टक्कर

राजस्थान में सरकारी कर्मचार‍ियों के ल‍िए गुड न्‍यूज,  8वें वेतन आयोग को लेकर सीएम भजनलाल का बड़ा फैसला

राजस्थान में तबादले पर झोल! 3 महीने पहले हुई मौत, अब मिला चार्ज; जिस विधायक से कराई सिफारिश; उसे भी थमा दी तैनाती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan Transfer, Rajasthan Transfer News, Rajasthan Transfer Orders, Rajasthan Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com