विज्ञापन

IAS श्रीनिधि बीटी की मुश्किलों भरी रही पहली पोस्टिंग, जब वसुंधरा के करीबी से हुई थी सीधी टक्कर

IAS Sreenidhi BT Dholpur Collector: धौलपुर के जिला कलेक्टर IAS श्रीनिधि बीटी की पहली पोस्टिंग काफी मुश्किलों से भरी रही है. कभी उनकी वसुंधरा के करीबी नेता से सीधी टक्कर हुई तो कभी पूर्व मंत्री की पुत्रवधू और भाजपा प्रत्याशी से सीधा सामना हुआ.

IAS श्रीनिधि बीटी की मुश्किलों भरी रही पहली पोस्टिंग, जब वसुंधरा के करीबी से हुई थी सीधी टक्कर
IAS श्रीनिधि बीटी की मुश्किलों भरी रही पहली पोस्टिंग

IAS श्रीनिधि बीटी साल 2024 में धौलपुर के कलेक्टर बने. प्रदेश में उनकी यह पहली पोस्टिंग है. धौलपुर में पदभार ग्रहण करने के बाद श्रीनिधि बीटी का कई मौकों पर विवादों से भी सामना हुआ. शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत पूर्व मंत्री प्रद्युमन सिंह और पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा के परिवार से सामना करना पड़ा. डाकखाने चौराहे पर कलेक्टर पुलिस और प्रशासन के साथ अतिक्रमण को हटाने पहुंचे थे. पूर्व मंत्री प्रद्युमन सिंह के पुत्र और वर्तमान विधायक रोहित बोहरा के चाचा प्रदीप बोहरा से जोरदार विवाद हुआ था. रोहित बोहरा के घर के सामने जैसे ही बुलडोजर अतिक्रमण हटाने पहुंचा तो प्रदीप बोहरा ने विरोध करना शुरू कर दिया. इस दौरान नौबत हाथापाई की आ गई और कलेक्टर के गिरेवान तक रोहित बोहरा के कार्यकर्ता के हाथ पहुंच गए. इस घटना ने उस समय पर काफी सुर्खियां बटोरी थी. हालांकि उस समय के पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरणा ने इस मामले में गिरफ्तारी कर कई लोगों को जेल भेजा था.

जब पूर्व मंत्री की पुत्रवधू से भिड़ गए श्रीनिधि बीटी

अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान दूसरा विवाद श्रीनिधि बीटी से राजाखेड़ा विधानसभा से प्रत्याशी रही भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा से हुआ था. नीरजा शर्मा पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा की पुत्रवधू है. उस समय पर कलेक्टर ने बुलडोजर से भाजपा नेत्री के पिक्चर हॉल की दीवार को तुड़वाया था. उस समय यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था. इस कार्रवाई के बाद कलक्टर बैकफुट पर रहे थे. 

वसुंधरा के करीबी से भी हुई थी टक्कर

अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान तीसरा हमला श्रीनिधि ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सबसे नजदीकी नेता और वर्तमान पार्षद अकील अहमद बॉबी की अवैध ऑफिस को तुड़वाकर नेस्तनाबूद किया था. कलेक्टर द्वारा यह सभी कार्यवाईयां मौके पर खड़े होकर कराई थी. कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने जो भी फैसले लिए जनता के हित में लिए हैं.

IAS Sreenidhi BT

IAS Sreenidhi BT

कलेक्टर द्वारा जिस कार्रवाई के लिए कदम आगे बढ़ाया, उसमें वह कभी बैक नहीं हुए. राजनीतिक प्रेशर और नेताओं के दबाव भी उनको झेलना पड़े हैं, लेकिन जिस कार्रवाई के लिए कदम रखा, उसको अंजाम तक जरूर पहुंचाया.

जगन गुर्जर हत्याकांड मामले को संभाला 

29 जून को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में पूर्व डकैत जगन गुर्जर की हत्या किए जाने के बाद यह मामला प्रदेश में काफी चर्चा का विषय बन गया. गुर्जर समाज मांगों को मनवाने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हो गया था. जगन के पैतृक गांव विभूतिपुरा में लगातार बैठकों का दौर चल रहा था. कलेक्टर और एसपी कानून व्यवस्था की गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे. रविवार को जगन की पगड़ी रस्म के बाद उपद्रव और भारी उत्पात होने की संभावना व्यक्त की जा रही थी. लेकिन कलेक्टर श्रीनिधि बेटी की समझाइस वजह से मामला शांत करवा दिया.

धौलपुर के कलेक्टर श्रीनिधि बीटी

धौलपुर के कलेक्टर श्रीनिधि बीटी

गुर्जर समाज को श्रीनिधि बीटी ने कराया शांत

जगन की पगड़ी रस्म के बाद गुर्जर समाज के सैकड़ों युवा और आंदोलन का नेतृत्व कर रहे नेता बाड़ी शहर के लिए कूच कर रहे थे. मामले की भनक लगने के बाद कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने पुलिस अधीक्षक विकास सागवान के साथ बेहतर रणनीति बनाई. रुधेरा गांव के पास पुलिस और प्रशासन को साथ लेकर रास्ते में पहुंच गए. गुर्जर समाज के नेताओं से 2 घंटे तक वार्ता कर आंदोलन को समाप्त करवा दिया और एक बड़े आंदोलन और उपद्रव को होने से रोक दिया. धौलपुर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बेटी किसी भी घटनाक्रम में पीछे नहीं हटे हैं. बाढ़ आपदा से लेकर विवाद और अन्य घटनाक्रमों में मौके पर पहुंचने की प्राथमिकता रही है. शांत स्वभाव और समझाइस के माध्यम से मसलों को हल करना बीटी की पहचान बन गया है.

कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को डकैत जगन गुर्जर के घर भीड़ की बात माननी पड़ी

"पापा, मम्मी को भी साथ लाना..." लेफ्टिनेंट ने सीने से लगाए रखी मां की फोटो, सैल्‍यूट देख अफसर भी हुए भावुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS Success Stories, Rajasthan News, Dholpur News, Jagan Gurjar Murder, Dakait Jagan Gurjar Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com