राजस्थान के कोटा में एक युवक का पीएम मोदी के अच्छे सेहत की दुआ करना और बीजेपी सरकार की योजनाओं की तारीफ करनी भारी पड़ गई. प्रधानमंत्री के लिए दुआ करने वाला मुस्लिम समुदाय से आता है. अब उसको लगातार धमकियां मिल रही हैं. कुछ कट्टरपंथी लोग प्रधानमंत्री मोदी के लिए दुआ करने और बीजेपी सरकार की योजनाओं की तारीफ करने पर उसे धमका कर रहे हैं. फिलहाल पीड़ित युवक ने पुलिस में इसको लेकर शिकायत दर्ज करवाई है. साथ ही पीएमओ को भी इसकी एक शिकायत भेजी है.
सोशल मीडिया पर मिल रही धमकी
कोटा के वल्लभ निवासी उमर फारूक को लगातार धमकियां मिल रही हैं. उमर ने धमकी भरे सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट पुलिस को सबूत के तौर पर सौंपे हैं और मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उमर फारूक ने कोटा के गुमानपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया कि उसे लगातार निशाना बनाया जा रहा है.
गुमानपुरा थाने में उमर ने दर्ज कराई शिकायत
पीड़ित का कहना है कि वह पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और साथ ही सरकारी योजनाओं की तारीफ की, जिसके बाद से उसे धमकाया जा रहा है. उमर फारूक ने सोशल मीडिया पर धमकी मिलने का गंभीर आरोप लगाया है.

उमर के अनुसार, उन्होंने देश की उन्नति, प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य की कामना और सरकारी योजनाओं की तारीफ की थी. जिसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं. उमर ने बताया कि कुछ कट्टरपंथी लोग मुझे धमकी दे रहे हैं. पीड़ित ने इस संबंध में गुमानपुरा थाने में परिवाद दर्ज कराया है और पीएमओ में भी शिकायत भेजी है.
यह भी पढे़ं-
'दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है', राहुल गांधी का E20 पेट्रोल को लेकर अभियान का ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं