- मेरठ की नीले ड्रम वाली मुस्कान रस्तोगी की किस्मत का फैसला 30 सितंबर को होने वाला है.
- कल अदालत इस मामले में पति सौरभ की हत्या की आरोपी मुस्कान को सजा सुनाने वाला है.
- मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या करके शव नीले ड्रम में भर दिया था.
मेरठ की मुस्कान रस्तोगी तो आप सभी को याद होगी. जिसने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या कर दी थी. उसकी सच्चाई जानकर पूरा देश हिल गया था. मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ के शव के 15 टुकड़े किए और उसे घर में रखे नीले ड्रम में भरकर ठिकाने लगाया था. मुस्कान ने ही इस घटना की पूरी प्लानिंग रची थी. अब इस घटना पर फैसला आने वाला है. करीब 13 महीनों तक इस मामले की सुनवाई चली थी, जिसमें 22 गवाह पेश हुए. इसके अलावा 126 पेशी हुई थी. अब मुस्कान और साहिल की किस्मत का फैसला 30 सितंबर को कोर्ट तय कर देगा.
कोर्ट में मौजूद रहेंगे मुस्कान और साहिल
मेरठ जिला अदालत में इस केस पर कल फैसला होगा. जज अरविंद कुमार मिश्रा फैसला सुनाएंगे. 17 मार्च 2025 से इस केस की सुनवाई शुरू हुई थी. करीब 13 महीनों तक चली लंबी कार्रवाई के दौरान 126 पेशी हुई, 22 गवाहों ने अपने बयान दिए. तमाम दलीलों पर बहस के बाद अब कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाला है. इस दौरान मुस्कान रस्तोगी और उसका प्रेमी साहिल भी कोर्ट में मौजूद रहेगा. इसके अलावा पति सौरभ राजपूत के परिजन भी मौजूद रहेंगे. मुस्कान और साहिल को क्या सजा मिलती है. इस पर सबकी नजरे रहेगी.
मुस्कान और साहिल के बीच लंबे समय से था अफेयर
ये पूरी कहानी मेरठ में रहने वाले मुस्कान रस्तोगी, साहिल और सौरभ राजपूत के बीच की है. मर्चेंट नेवी में काम करने वाले सौरभ और मुस्कान पति पत्नी थे. दोनों के बीच लंबे चले प्रेम प्रसंग के बाद परिवार की मर्जी के खिलाफ 2016 में शादी की थी. दोनों की बेटी भी थी. शादी के बाद सौरभ लंदन में नौकरी करता था. जबकि मुस्कान मेरठ में रहती थी. इसी दौरान मुस्कान का साहिल नाम के युवक के साथ अफेयर शुरू हो गया. इसके बाद से ही दोनों ने सौरभ को मारने की प्लानिंग रची थी.
2025 में दोनों सौरभ की हत्या कर दी
24 फरवरी 2025 को सौरभ लंदन से वापस मेरठ लौटा. एक तरफ उसे मुस्कान और साहिल के प्रेम प्रसंग की कोई भनक नहीं थी. दूसरी तरफ दोनों उसकी हत्या की प्लानिंग बना चुके थे. मुस्कान ने नींद की गोलियां खरीदी और 2 बड़े चाकू और रेजर बैग खरीद लिए थे. 25 फरवरी को मुस्कान का जन्मदिन था, घर में पार्टी होनी थी. पार्टी में सबकुछ सामान्य दिखा. इसके बाद 3 मार्च को एक दिन सौरभ लौकी के कोफ्ते लेकर घर पहु्ंचा. जिसमें मुस्कान ने नींद की गोलियां मिला दी. ऐसे में कोफ्ते खाकर सौरभ बेहोश हो गया. मुस्कान ने तुरंत साहिल को बुलाया और दोनों ने सौरभ की हत्या कर दी.
नीले ड्रम में भर दिया सौरभ का शव
मुस्कान और साहिल ने बेहोशी की हालत में सौरभ की हत्या कर दी. दोनों उसका शव खींचकर बाथरूम में ले गए और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने शुरू कर दिए. हैरान करने वाली बात यह है कि शरीर का आधा हिस्सा मु्स्कान ने डबल बेड के अंदर रख लिया. जबकि आधा हिस्सा साहिल अपने साथ ले गया. शुरुआत में दोनों का प्लान यह था कि शरीर के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर फेंका जाएगा. लेकिन जब इसमें सफल नहीं हुए तो दोनों तय किया कि सौरभ के शरीर के टुकड़ों को नीले ड्रम में भरेंगे और फिर उसे ठिकाने लगाएंगे. इसके बाद एक नीला ड्रम खरीदा गया. इसके बाद शव के टुकड़ों में सीमेंट मिलाकर उसे नीले ड्रम में सील कर दिया. इस पूरे घटनाक्रम की असली मास्टरमाइंड मुस्कान ही थी.
ये वीडियो भी देखिए
17 मार्च 2025 को हुआ खुलासा
मुस्कान और साहिल नीले ड्रम को बाहर फेंकने की तैयारी में थे. लेकिन सीमेंट की वजह से उसका वजन इतना ज्यादा हो गया कि उसे उठाकर बाहर ले जाना मुश्किल हो गया. ऐसे में दोनों उसे घर में ही छोड़कर मनाली भाग निकले. 17 मार्च 2025 तक घर से बदबू आने लगी. जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो इस घटना का खुलासा हुआ. पुलिस ने पूरे मामले में मुस्कान को आरोपी बनाया और उसकी तलाश शुरू की. जब मुस्कान और साहिल गिरफ्तार हुए तब पूरा केस देश के सामने आया.
22 लोगों ने दी गवाही
इस केस में करीब 22 लोगों ने गवाही दी है. बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी, ड्रम काटने वाले करीगर, सौरभ के भाई बबलू राजपूत की गवाही अहम रही. इसके अलावा फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट ने भी अहम जानकारियां दी हैं. कोर्ट में करीब 126 बार पेशी हुई. अब कोर्ट 30 सितंबर को इसका फैसला सुनाएगा. सौरभ की मां और उसके भाई ने दोषी मुस्कान और साहिल के लिए फांसी की मांग की है. ऐसे में इस केस में क्या फैसला आता है. यह कल तय हो जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं