विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2020

राजस्थान : बेटे की शादी में बुलाए 50 से ज्यादा मेहमान, प्रशासन ने लगाया 6.26 लाख का जुर्माना

बेटे की शादी में शख्स ने 50 से ज्यादा लोगों को न्योता भिजवाया. जिसके बाद जिला प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने पर दूल्हे के पिता पर 6,26,600 रुपये का जुर्माना लगाया है.

Also Read in
राजस्थान : बेटे की शादी में बुलाए 50 से ज्यादा मेहमान, प्रशासन ने लगाया 6.26 लाख का जुर्माना
दूल्हे के पिता पर 6.26 लाख का जुर्माना लगाया गया है. (सांकेतिक तस्वीर)
  • राजस्थान के भीलवाड़ा का मामला
  • 13 जून को हुई थी शादी
  • शादी में बुलाए 50 से ज्यादा लोग
भीलवाड़ा:

देशभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) को फैलने के रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का सख्ती से पालन करने की बात कही जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) खुद अपने कई भाषणों में इसका जिक्र कर चुके हैं लेकिन राजस्थान में एक शख्स ने सामाजिक दूरी के इस पाठ को महज मजाक में लिया. अपने बेटे की शादी में शख्स ने 50 से ज्यादा लोगों को न्योता भिजवाया. 50 से ज्यादा लोग शादी में शरीक भी हुए. जिसके बाद जिला प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने पर दूल्हे के पिता पर 6,26,600 रुपये का जुर्माना लगाया है.

मिली जानकारी के अनुसार, मामला राजस्थान के भीलवाड़ा का है. शादी 13 जून को थी. भीलवाड़ा जिला कलेक्टर ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए नियमों का उल्लंघन करने पर शख्स पर 6,26,600 रुपये का जुर्माना लगाया. प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि शादी में 50 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया था. शादी में कोरोना से संबंधित नियमों की अनदेखी की गई. इतना ही नहीं, इस वजह से मेहमानों में बड़े स्तर पर कोरोनावायरस फैल गया.

शादी में शिरकत करने वाले 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. एक शख्स की मौत हो चुकी है. कई लोगों को क्वारंटाइन किया गया है. बता दें कि राजस्थान में अब तक कोरोना के 16,600 मामले सामने आ चुके हैं.

VIDEO: पीपीई किट पहनकर काम करने के घंटे कम किए जाएं : AIIMS नर्सिंग यूनियन

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Man Fined, Rajasthan Marriage, Rajasthan Wedding, Coronavirus In Rajasthan, Coronavirus, Covid 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com