विज्ञापन

शादी में तस्कर दोस्त उड़ा रहे थे नोट, वीडियो सामने आते ही SP ने कांस्टेबल को किया सस्पेंड

Rajasthan News: सूत्रों के अनुसार, पुलिस सिपाही और शादी में शामिल आरोपियों के बीच कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट और लोकेशन रिकॉर्ड खंगाल रही है. यह भी देखा जा रहा है कि क्या आरोपी पहले भी उससे संपर्क में रहे हैं.

शादी में तस्कर दोस्त उड़ा रहे थे नोट, वीडियो सामने आते ही SP ने कांस्टेबल को किया सस्पेंड
राजस्थान पुलिस के सिपाही की गई नौकरी.
  • राजस्थान के झालावाड़ जिले में शादी में मादक पदार्थ तस्करों को बुलाने पर कांस्टेबल की नौकरी चली गई
  • शादी समारोह में शामिल मादक पदार्थ तस्कर मंच पर नोट उड़ा रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था
  • आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, पोक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जयपुर:

बुजुर्गों ने फरमाया है कि अगर आपकी संगीत सही नहीं है तो इसकी क़ीमत चुकानी पड़ती है. यही कहावत राजस्थान पुलिस के एक सिपाही पर सटीक साबित हुई. उसकी सोहबत के चलते शादी के दिन ही उसकी वर्दी उतर गई. दरअसल राजस्थान के झालावाड़ जिले के भालता थाने में तैनात एक कांस्टेबल को अपने विवाह समारोह में शामिल मेहमानों की वजह से ही नौकरी से हाथ धोना पड़ा.

ये भी पढ़ें- 'हम ठीक वैसा खेले, जैसा हम चाहते थे', सूर्यकुमार ने पाकिस्तान को रौंदने के बाद देश को समर्पित की जीत

शादी में तस्कर दोस्तोंको बुलाया तो गई नौकरी

नागौर में 2 फरवरी को हुई शादी के फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल अशोक विश्नोई को बर्खास्त कर दिया. झालावाड़ पुलिस की स्पेशल टीम में शामिल कांस्टेबल अशोक विश्नोई का विवाह समारोह 2 फरवरी को नागौर में आयोजित हुआ था, जिसमें झालावाड़ और मध्यप्रदेश के मादक पदार्थ तस्कर शामिल हुए थे. इन बदमाशों ने न केवल विवाह समारोह में शिरकत की बल्कि मंच पर जमकर नोट भी उड़ाए.

शादी में नोट उड़ा रहे थे मादक पदार्थ तस्कर

सोशल मीडिया वायरल वीडियो में आरोपी दूल्हे के साथ नजर आए और नोट उड़ाते दिखाई दिए. मामला सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय तक रिपोर्ट पहुंची. झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने विभागीय जांच करवाई.  जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर कांस्टेबल को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया. शादी में शामिल मेहमानों की वजह से सिपाही की नौकरी चली गई. शादी समारोह में जिले के बड़े मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी मौजूद थे, इनके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं.

  • पप्पूलाल उर्फ टोल तंवर निवासी महुआखोह थाना अकलेरा जिला झालावाड़ के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं. इनमें 5 एनडीपीएस एक्ट और 1 पोक्सो एक्ट का मामला है.
  • दुर्गालाल उर्फ दुर्गाशंकर तंवर निवासी महुआखोह थाना अकलेरा जिला झालावाड़ के खिलाफ एनडीपीएस का 1 मामला दर्ज है.
  • रमेश तंवर निवासी लसुड़िया गेंद थाना भालता जिला झालावाड़ के खिलाफ एनडीपीएस के 2 मामले दर्ज हैं.
  • रामगोपाल तंवर निवासी बपावर थाना भालता जिला झालावाड़ के खिलाफ 5 मामले दर्ज हैं, इनमें 2 एनडीपीएस, 2 आरपीजीओ और 1 मारपीट का मामला है.
  • रामबाबू रुहेला निवासी खोखरिया थाना भालता जिला झालावाड़ के खिलाफ 5 मामले दर्ज हैं, इनमें 2 एनडीपीएस और 3 अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं.
  • अतीक मोहम्मद निवासी भालता जिला झालावाड़ के खिलाफ 5 मामले दर्ज हैं, इनमें 1 एनडीपीएस का मामला है.
  • मांगीलाल भील निवासी बोरदा श्रीजी थाना भालता जिला झालावाड़ के खिलाफ 4 मामले दर्ज हैं, इनमें 1 आर्म्स एक्ट और अन्य मारपीट व विभिन्न धाराओं के मामले शामिल हैं.
  • चेनसिंह तंवर निवासी शिवपुरा थाना भालता हाल निवासी बोरदा श्रीजी थाना भोजपुर जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश के खिलाफ हथियार रखने का 1 मामला दर्ज है.

सिपाही को बर्खास्त कर विभागीय जांच शुरू

शादी में मादक पदार्थ तस्करी के आरोपियों की मौजूदगी सामने आने के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है. विभागीय कार्रवाई के तहत सिपाही को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है. अब जांच का फोकस इस बात पर है कि क्या केवल सामाजिक परिचय था या फिर कोई गहरा संपर्क भी था.

कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट और लोकेशन की जांच

सूत्रों के अनुसार, पुलिस सिपाही और शादी में शामिल आरोपियों के बीच कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट और लोकेशन रिकॉर्ड खंगाल रही है. यह भी देखा जा रहा है कि क्या आरोपी पहले भी उससे संपर्क में रहे हैं. जांच अधिकारी इस एंगल पर भी काम कर रहे हैं कि कहीं ड्यूटी के दौरान किसी तरह की सूचना लीक या संरक्षण जैसी बात तो नहीं हुई.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com