विज्ञापन

राजस्थान में थमा बारिश का दौर, 3 सितंबर से फिर बरसात की संभावना

पूर्वी भारत के ऊपर वेल मार्क लो प्रेशर एरिया बना हुआ है. इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 3-4 सितंबर से एक नया बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है.

राजस्थान में थमा बारिश का दौर, 3 सितंबर से फिर बरसात की संभावना
राजस्थान में बारिश का दौर थम गया है.
IANS

राजस्थान में सोमवार को बारिश का दौर थमा रहा.  केवल डूंगरपुर जिले में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहा. जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर संभाग में दिनभर धूप रही.  हालांकि, हवा चलने के कारण कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. 

अगस्त में 66 mm बरसात 

अगस्त खत्म होने के साथ ही मॉनसून का करीब एक तिहाई समय बीत चुका है.  इस बार अगस्त में प्रदेश में महज 66.2 एमएम बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा करीब 155 एमएम है.  यह पिछले 11 साल में अगस्त की दूसरी सबसे कम बारिश है.  

इससे पहले 2023 में सबसे कम 30.9 एमएम बारिश दर्ज की गई थी.  वहीं 2015 में 93.9 एमएम, 2017 में 84.8 एमएम और 2018 में 92 एमएम बारिश हुई थी.  सबसे ज्यादा बारिश 2024 में 344.6 एमएम दर्ज की गई थी. 

2 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मॉनसून

मौसम केन्द्र, जयपुर के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है.  धूप निकलने के साथ तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है.  हालांकि, 2 सितंबर से बारिश का दौर फिर शुरू होने की संभावना है.  बुधवार को 6 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.  वहीं, 3 और 4 सितंबर को 10 से ज्यादा जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है. 

मौसम विभाग ने सितंबर में भी प्रदेश में बारिश सामान्य से कम रहने की आशंका जताई है.  ऐसे में मानसून के अंतिम चरण में भी राजस्थान में बारिश की कमी बनी रह सकती है. 

हवा से गिरा तापमान

सोमवार को प्रदेश में दिनभर धूप रही, लेकिन हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई.  राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. 

यह भी पढ़ें: सीकर में ट्रक और कार की टक्‍कर, झालावाड़ एसपी के पिता की मौत; फतेहपुर से जा रहे थे झुंझुनू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Weather Update, Weather Update, New Weather Update, Heavy Rain Alert, Monsoon Active
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com