पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ कहे जाने वाले लोक देवता बाबा रामदेव जी का मेला शुरू होनेवाला है. मेले से पूर्व ही बड़ी संख्या में लाखों की संख्या में जातरू लोक देवता बाबा रामदेव जी के गुरु बालीनाथ जी के समाधि स्थल के दर्शन करने जोधपुर पहुंच रहे हैं. श्रद्धालु जोधपुर से रामदेवरा बाबा के समाधि स्थल पर दर्शन करने के लिए जाते हैं. इन दिनों करीब 5 राज्यों से बड़ी संख्या में लाखों की संख्या में बाबा के भक्त दर्शन करने आ रहे हैं. इन भक्तों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है. इन ट्रेनों का संचालन होने से जोधपुर से रामदेवरा जाने वाले भक्तों की राह आसान होगी. रेलवे ने मेले में बढ़ते यात्री भार को देखते हुए नियमित रेल सेवाओं के अलावा मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन को बढ़ाने का व्यवस्था की है.
रामदेवरा मेले के दौरान जोधपुर से ट्रेनों की व्यवस्था
जोधपुर से रामदेवरा के लिए वर्तमान में 7 नियमित ट्रेनों का संचालन हो रहा है. रेलवे ने इसके साथ ही 1 स्पेशल ट्रेन की भी शुरुआत की है. इसके साथ ही अब 11 सितंबर से तीन नई स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत भी होगी. इन स्पेशल ट्रेनों के जरिए यात्रियों और बाबा के भक्तों को न सिर्फ जोधपुर से रामदेवरा के लिए, बल्कि रामदेवरा से जोधपुर की वापसी का आवागमन आसान हो सकेगा.
रामदेवरा मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन नई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत करने का फैसला लिया है. 11 सितंबर को भगत की कोठी से रामदेवरा के बीच दो जोड़ी और 12 सितंबर से श्रीगंगानगर-पोखरण के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह तीनों जोड़ी ट्रेनें 15-15 ट्रिप करेंगी.
बाबा के भक्तों के लिए शुरू की जाने वाली इन स्पेशल ट्रेनों से नियमित ट्रेनों पर यात्री दबाव भी कम होगा और रामदेवरा मेले में आने-जाने वाले बाबा के भक्तों को अतिरिक्त यात्रा का विकल्प भी मिल सकेगा.

जोधपुर से रामदेवरा जानेवाली नियमित ट्रेनों का विवरण
Photo Credit: NDTV
जोधपुर से रामदेवरा के लिए नियमित ट्रेन -
1 - ट्रेन संख्या 12249 - शकूरबस्ती-जैसलमेर स्वर्णनगरी एक्सप्रेस
जोधपुर (सुबह 4:00 बजे) - रामदेवरा (सुबह 7:01 बजे)
2 - ट्रेन संख्या 20492 - साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट
जोधपुर (सुबह 6:10 बजे) - रामदेवरा (सुबह 9:07 बजे)
3 - ट्रेन संख्या 74844 - भगत की कोठी-जैसलमेर डेमू
जोधपुर (दोपहर 2:00 बजे) - रामदेवरा (शाम 5:25 बजे)
4 - ट्रेन संख्या 20486 - साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट
जोधपुर (दोपहर 2:50 बजे) - रामदेवरा (शाम 5:25 बजे)
5 - ट्रेन संख्या 15014 - काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस
जोधपुर (शाम 5:00 बजे) - रामदेवरा (रात 8:00 बजे)
6 - ट्रेन संख्या 25014 - काठगोदाम-जैसलमेर कॉर्बेट पार्क लिंक एक्सप्रेस
जोधपुर (शाम 5:00 बजे) - रामदेवरा (रात 8:00 बजे)
7 - ट्रेन संख्या 14087 - दिल्ली-जैसलमेर रुणिचा एक्सप्रेस
जोधपुर (शाम 7:40 बजे) - रामदेवरा (रात 11:20 बजे)
साप्ताहिक ट्रेन
ट्रेन संख्या 22931 - बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर सुपरफास्ट
जोधपुर (शनिवार सुबह 3:50 बजे - रामदेवरा (सुबह 6:40 बजे)
ये भी पढ़ें-:
निकाय चुनाव: मुस्लिम प्रत्याशी मंदिरों में लगा रहे धोक, महिलाएं आरती और तिलक लगाक कर रहीं स्वागत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं