श्रीलंका के स्टार जैवलिन थ्रोअर रुमेश थरंगा पाथिरागे ने दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के चोट के कारण एशियाई गेम्स से बाहर होने को ‘दुर्भाग्यपूर्ण' करार देते हुए कहा कि उन्हें इस महाद्वीपीय खेल महाकुंभ में उनकी भारी कमी खली है. इस साल तीन बार 90 मीटर से अधिक दूरी तक भाला फेंक चुके पाथिरागे ने बारिश से प्रभावित मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में 88.55 मीटर के प्रयास के साथ पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीता, उन्होंने यह दूरी अपने छठे और अंतिम प्रयास में हासिल की. पथिरागे ने ऐसा कर एक तरह से नीरज चोपड़ा की बादशाहत को चुनौती दी है.
हालांकि एशियन गेम्स के फाइनल में भारत के यशवीर सिंह और रोहित यादव को सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल मिला लेकिन जिस तरह से थरंगा ने अपना खेल दिखाया है उससे कहीं न कहीं ऐसा लग रहा है कि नीरज की बादशाहत जैवलिन थ्रो में कम होते जा रही है. लेकिन इन सबसे दूर नीरज चोपड़ा ने अपना पूरा ध्यान अपनी चोट को ठीक करने पर लगाया है. नीरज ने एक इंटरव्यू में सीधे तौर पर कहा है कि वह 100 फीसदी फिट होकर फिर से धमाका करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. नीरज ने ये भी कहा है कि जब वो फिट होकर वापस आएंगे तो वह अपने पर्सनल बेस्ट थ्रो के रिकॉर्ड को तोड़ने की हर संभव कोशिश करेंगे.
कमबैक को लेकर नीरज चोपड़ा का बड़ा ऐलान
नीरज चोपड़ा ने कहा "सबसे पहले मैं अपनी चोट को ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहा हूं, और अगले साल 100 फीसदी फिट होकर अच्छे से कम बैक करेंगे. और कोशिश करेंगे कि अपना वापस उसी तरह का परफॉर्मेंस कर सकूं. नीरज चोपड़ा ने कहा कि वह जब फिट होकर वापस आएंगे तो अपने बेस्ट थ्रो से ज्यादा थ्रो करने की कोशिश करेंगे". बता दें कि नीरज चोपड़ा का बेस्ट थ्रो 90.23 मीटर का है, उन्होनें साल 2025 में दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर की दूरी को पार करके इतिहास रचा था. ऐसे में अब फैन्स भी दुआ कर रहे हैं कि नीरज जल्द से जल्द फिट होकर फिर से अपना जलवा जैवलिन थ्रो में दिखाना शुरू कर दें.
“Will recover fully first, then return 100 per cent fit and aim for bigger throws next year.” - Neeraj Chopra https://t.co/JLjQbXhhD7
— News Arena India (@NewsArenaIndia) October 3, 2026
एशियन गेम्स 2026 जैवलिन थ्रो फाइनल
रुमेश थरंगा पथिरागे- श्रीलंका (SRL)- 88.55 मीटर - गोल्ड मेडल
यश वीर सिंह- भारत (IND)- 85.72 मीटर- सिल्वर मेडल
रोहित यादव- भारत (IND)- 84.35 मीटर- ब्रॉन्ज मेडल
यह भी पढ़ें | अजीत अगरकर के बाद कौन चुनेगा न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया? BCCI ने इस दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें | तीसरे वनडे में 352 रन का रिकॉर्ड चेज, फिर ICC का एक्शन, भारत-वेस्टइंडीज पर लगा जुर्माना
यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? गौतम गंभीर ने दिया जवाब, बोले- संजू-अभिषेक के रहते
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं