विज्ञापन

निकाय चुनाव: मुस्‍ल‍िम प्रत्‍याशी मंद‍िरों में लगा रहे धोक, मह‍िलाएं आरती और त‍िलक लगाक कर रहीं स्‍वागत 

कोटा के वार्ड-13 में कांग्रेस प्रत्याशी फैसल बैग के जनसंपर्क की तस्वीर चर्चा में है. वे मंद‍िरों में जाकर धोक लगा रहे हैं. 

निकाय चुनाव: मुस्‍ल‍िम प्रत्‍याशी मंद‍िरों में लगा रहे धोक, मह‍िलाएं आरती और त‍िलक लगाक कर रहीं स्‍वागत 
कांग्रेस प्रत्याशी फैसल बैग को तिलक लगाकर स्वागत किया.
NDTV Reporter

कोटा में निकाय चुनाव के प्रचार के बीच कोटा में सियासत के साथ-साथ कौमी एकता और सामाजिक समरसता की तस्वीरें भी देखने को मिल रही हैं. कोटा के वार्ड-13 में कांग्रेस प्रत्याशी फैसल बैग का जनसंपर्क इन दिनों चर्चा में है. अलग-अलग इलाकों में जनसंपर्क के दौरान फैसल बैग मंदिरों में पहुंचकर धोक लगा रहे हैं, और लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. 

फैसल बैग को तिलक लगाकर स्वागत 

फैसल बैग जब जनसंपर्क के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं, तो वहां मौजूद महिलाओं और स्थानीय लोगों की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जा रहा है. महिलाएं तिलक लगाकर और आरती उतारकर उनका स्वागत कर रही हैं. चुनावी माहौल में सामने आ रही ये तस्वीरें राजनीतिक संदेश के साथ सामाजिक समरसता की मिसाल भी पेश कर रही हैं.

फैसल बैग हर वर्ग से मांग रहे समर्थन 

फैसल बैग युवा चेहरा हैं, और कांग्रेस ने उन्हें लगातार दूसरी बार वार्ड से अपना प्रत्याशी बनाया है. ऐसे में वे इस चुनाव में अपने पिछले संपर्क और युवा ऊर्जा के साथ मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं. जनसंपर्क के दौरान वे हर वर्ग के लोगों से मुलाकात कर समर्थन मांग रहे हैं. 

भाईचारे का संदेश दे रहे फैसल बैग 

निकाय चुनाव आमतौर पर स्थानीय मुद्दों और वार्ड की समस्याओं पर केंद्रित रहते हैं, लेकिन वार्ड-13 में फैसल बैग के जनसंपर्क की तस्वीरें सियासत से आगे सामाजिक भाईचारे का संदेश देती नजर आ रही हैं. मंदिर में धोक लगाते प्रत्याशी और क्षेत्र की महिलाओं की ओर से तिलक-आरती के साथ स्वागत, चुनावी मौसम में ये तस्वीरें कौमी एकता के रंग को और गहरा करती दिखाई दे रही हैं. 

चुनावी रण में जीत किसकी होगी, यह फैसला मतदाता करेंगे, लेकिन वार्ड 13 में फिलहाल जनसंपर्क के जरिए सामाजिक समरसता की तस्वीर जरूर चर्चा का विषय बनी हुई है. 

यह भी पढ़ें: 12 साल बाद फिर कोटा के निकाय चुनावी मैदान में भजनलाल शर्मा, धारीवाल बोले- निकाय चुनाव में CM को कभी नहीं देखा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Nikay Chunav, Congress Candidate, Muslim Candidate, Kota News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com