विज्ञापन

पेट्रोल के लिए राजस्थान से यूपी जा रहे लोग, आगरा के पंप पर लगी भीड़, जानिए क्या है वजह

भरतपुर और आगरा के पेट्रोल पंप पर बिल्कुल अलग ही तस्वीर नजर आ रही है. राजस्थान के लोग यूपी के पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहे हैं. जबकि राजस्थान के पंप पर बिक्री में काफी गिरावट हुई है. पढ़िए ललितेश कुशवाहा की रिपोर्ट.

पेट्रोल के लिए राजस्थान से यूपी जा रहे लोग, आगरा के पंप पर लगी भीड़, जानिए क्या है वजह
ऊंचा नगला (भरतपुर) और शाहपुरा (आगरा) के पेट्रोल पंप पर कुछ ऐसा नजारा है.

मिडिल-ईस्ट के संकट से पैदा हुए हालातों के बाद पेट्रोल-डीजल की किल्लत की बात कही जा रही है. वहीं, राजस्थान-यूपी बॉर्डर के पंप पर अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है. यूपी के पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं, जबकि राजस्थान के पंप सूने पड़े हैं. भरतपुर के लोग आगरा के पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहे हैं. ना सिर्फ बाइक-स्कूटी में पेट्रोल भरवाने जा रहे हैं, बल्कि लोग ड्रम में भी पेट्रोल-डीजल स्टोर कर रहे हैं. इसकी वजह पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी है, जिसके चलते भरतपुर से सटे यूपी के पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ रही है.  

राजस्थान के संचालक बिक्री घटने से परेशान

दरअसल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में वैट का फर्क होने के चलते कीमतों में भी फर्क है. राजस्थान की तुलना में पेट्रोल यूपी में करीब 10 रुपए और डीजल 3 से 4 रुपए सस्ता है. टैक्स में अंतर के कारण कीमतों के फर्क का असर बिक्री पर भी दिख रहा है. राजस्थान के पेट्रोल पंप संचालक बिक्री घटने से परेशान हैं.

और यहां पहले के मुकाबले भारी बिक्री...

शाहपुर (आगरा) के पेट्रोल पंप पर लगी कतारें.

शाहपुर (आगरा) के पेट्रोल पंप पर लगी कतारें.

यूपी बॉर्डर के पास स्थित पंप मैनेजर ने सनी लानवानी पहले बताया कि कीमत बढ़ने के बाद लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है. हालांकि जो बॉर्डर पर पेट्रोल पंप है, वहां पहले से ही लोगों की भीड़ रहती है. इसमें अब और भी बढ़ोतरी हुई है. क्योंकि राजस्थान के मुकाबले यूपी में पेट्रोल-डीजल सस्ता है. भरतपुर के लोगों का कहना है कि कीमतों को देखते हुए हम दूर पंप पर जाकर पेट्रोल भरवाते हैं. मिडिल ईस्ट में जो हालात है, उसके बाद पेट्रोल और डीजल का स्टोरेज भी कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः दिल्‍ली में 80, नोएडा-गाजियाबाद में 89 रुपये की हो गई CNG! मेरठ, कानपुर, चित्रकूट में कितनी महंगी, क्‍या होगा असर?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Price, Diseal Price, Rajasthan News, UP News, Bharatpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com