लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कोटा नगर निगम ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है. हनुमान बेनीवाल का नागौर ओबीसी के लिए आरक्षित हो गई है. अजमेर संभाग में ओबीसी समुदाय के लिए नावा, नागौर, हमीरगढ़, रियाबाड़ी, सरवाड़, लाडनूं, जायल, डीडवाना, बासनी, जैतारण आरक्षित की गई है, अजमेर संभाग में ओबीसी महिलाओं के लिए जायल, लाडनूं, नावां आरक्षित हुई हैं.
भरतपुर संभाग: 6 सीटें OBC
भरतपुर संभाग में ओबीसी समुदाय के लिए 6 सीटें आरक्षित की गई है, रूपबास, बौली, सरमथुरा, राजाखेड़ा, बृजनगर, सवाईमाधोपुर ओबीसी के लिए आरक्षित की गई है, इनमें से महिला ओबीसी के लिए राजाखेड़ा, सरमथुरा आरक्षित की गई है.
बीकानेर संभाग : 7 सीटें OBC
बीकानेर संभाग में ओबीसी के लिए 7 सीटें आरक्षित की गई है, लूणकरणसर, सुजानगढ़, खाजूवाला, केसरीसिंहपुर, सरदारशहर, राजगढ़ चूरू, नोखा आरक्षित हुई है, इनमें से ओबीसी महिलाओं के लिए सरदारशहर, केसरीसिंहपुर आरक्षित की गई है.
कोटा संभाग: 5 सीटें OBC
कोटा संभाग में ओबीसी के लिए कुल 5 सीटें आरक्षित की गई है, अकलेरा, अंता, झालावाड़, कोटा और सुकेत आरक्षित की गई, इनमें से ओबीसी महिलाओं के लिए दो सीटें कोटा और अकलेरा आरक्षित की गई है.
जोधपुर संभाग: 8 सीटें OBC
जोधपुर संभाग में ओबीसी समुदाय के लिए कुल 8 सीटें बालेसर सत्ता, रानीखुर, बालोतरा, जसोल, भोपालगढ़, आहोर, खुडालाफालना और बिलाड़ा आरक्षित की गई है, इनमें से जसोल, खुडालाफालना, बालेसर सत्ता ओबीसी महिला के लिए आरक्षित की गई.
जयपुर संभाग: 19 सीटें OBC
जयपुर संभाग में ओबीसी समुदाय के लिए 19 सीटें आरक्षित की गई है, अजीतगढ़, विराटनगर, विद्याविहार, मलसीसर, नीमराना, बहादुरपुर, बांदीकुई, नौगांव, भिवाड़ी, श्रीमाधोपुर, खेतड़ी, राजगढ़ (अलवर), चिड़ावा, दौसा, खाटूश्याम जी, पलसाना, दातारामगढ़, मुंडावर और डूंडलोत आरक्षित की गई, इनमें से ओबीसी महिलाओं के लिए बांदीकुई, नीमराना, नौगांव, दौसा, खेतड़ी और खाटूश्याम जी आरक्षित की गई है.
उदयपुर संभाग: 5 सीटें OBC
उदयपुर संभाग में ओबीसी समुदाय के लिए 5 सीटें देवगढ़, कानोड़, सागवाड़ा, कुशलगढ़, धारियावाद आरक्षित की गई है, इनमें से ओबीसी महिला के लिए सागवाड़ा और देवगढ़ आरक्षित की गई है.
यह भी पढ़ें: पंचायत और निकाय चुनाव की आरक्षण की निकली लॉटरी, देखें पूरी लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं