विज्ञापन

राजस्थान में मॉनसून का ब्रेक खत्म, कई इलाकों में बारिश; 4 सितंबर से बदल जाएगा मौसम 

भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में भारी से अत‍ि भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम व‍िभाग ने अलर्ट जारी क‍िया है.  

राजस्थान में मॉनसून का ब्रेक खत्म, कई इलाकों में बारिश; 4 सितंबर से बदल जाएगा मौसम 
राजस्थान फिर बारिश का दौर शुरू होगा.
IANS

राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से जारी मॉनसून का ब्रेक बुधवार को खत्म हो गया. इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हुआ. भरतपुर के रूपवास में 27 मिमी यानी एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. जयपुर, धौलपुर और करौली के कई हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को जयपुर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 4 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है. इस दौरान जयपुर और भरतपुर के साथ कोटा व अजमेर संभाग में भी बारिश होने का अलर्ट है. 

24 घंटे में यहां हुई बारिश

सबसे ज्यादा बारिश भरतपुर के रूपवास में 27 मिमी दर्ज हुई. इसके अलावा करौली के बालघाट में 18 मिमी और धौलपुर के बाड़ी में 12 मिमी बारिश हुई.  नादौती, सैंपऊ, बसेड़ी और राजाखेड़ा समेत कई इलाकों में भी हल्की बारिश हुई, जहां 10 मिमी से कम पानी बरसा. 

5 से 7 सितंबर के बीच तेज बारिश 

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम अगले 24 घंटे में दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के हिस्सों तक पहुंच सकता है. इसके प्रभाव से राजस्थान में 4 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. भरतपुर और कोटा संभाग में 5 से 7 सितंबर के बीच तेज बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है. 

पश्चिमी राजस्थान में मॉनसून कमजोर रहेगा

दूसरी ओर, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है.  बुधवार को बीकानेर संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी रही.  श्रीगंगानगर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: जयपुर नगर निकाय चुनाव में 82% पार्षदों के टिकट कटे, बीजेपी-कांग्रेस ने नए चेहरों को दिया मौका 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Bharatpur, Jaipur Weather Update, Heavy Rain Alert 2026, Monsoon Alert 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com