विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2018

शख्स को बहन पर था शक, प्रेमी को घर बुलाया और साथ शराब पी फिर...

राजस्थान के बारन जिले के बसदी गांव में 28 वर्षीय युवक की उसकी प्रेमिका के भाई ने कथित रूप से हत्या कर दी.

शख्स को बहन पर था शक, प्रेमी को घर बुलाया और साथ शराब पी फिर...
बसदी गांव में 28 वर्षीय युवक की उसकी प्रेमिका के भाई ने कथित रूप से हत्या कर दी.
  • राजस्थान के बारन जिले के बसदी गांव की घटना
  • युवक की उसके प्रेमिका के भाई ने कथित रूप से कर दी हत्या
  • साथ शराब पीने के बाद फावड़े से मारकर की हत्या
कोटा: राजस्थान के बारन जिले के बसदी गांव में 28 वर्षीय युवक की उसकी प्रेमिका के भाई ने कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतक की पहचान बसदी गांव के रहने वाले आनंद मीणा ऊर्फ ढोलिया के तौर पर हुई है. मुख्य आरोपी की विवाहिता बहन (35) से मीणा के कथित रूप से अवैध संबंध थे. सदर पुलिस थाने के एसएचओ आशीष भार्गव ने बताया कि रविवार को मीणा अपनी प्रेमिका के घर गया था, जहां उसने, उसके पति नंदकिशोर (50), उसके भाई बुद्धिप्रकाश (26) और बेटे किशन मुरारी के साथ शराब पी. उन्होंने बताया कि कुछ देर शराब पीने के बाद बुद्धिप्रकाश ने गुस्से में मीणा के सिर पर फावड़े से वार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. 

यह भी पढ़ें : बहू के साथ अवैध संबंध के आरोप में बेटों ने बाप की गोली मारकर हत्या की

उसने घटना के बारे में दोनों को बताया और फिर तीनों ने शव को गांव में सड़क पर फेंक दिया और पुलिस को इसके बारे में सूचित किया. सूचना पाकर पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची और शुरुआती जांच के बाद उन्होंने बुद्धिप्रकाश को मुख्य आरोपी मानकर गिरफ्तार कर लिया. एसएचओ ने बताया कि बुद्धिप्रकाश पास के हरिपुरा गांव का रहने वाला है. पुलिस ने उसके ऊपर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के बाद उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें : 17 साल के पति ने पत्‍नी के अवैध संबंधों के शक में 2 महीने के बच्‍चे की हत्‍या की   

VIDEO- 2016 में अपराध के आंकड़े, अपराधों में यूपी सबसे आगे



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AFFAIR, Honor Killing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com