विज्ञापन

करणी सेना के अध्यक्ष का पुलिस ने पकड़ा कॉलर? राजपूत समाज में गुस्सा, खुद महिपाल मकराना ने बताई सच्चाई

महिपाल मकराना ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि पुलिस एक्शन के दौरान एक युवक घायल हुआ, जिसकी बाद में मौत हो गई.

करणी सेना के अध्यक्ष का पुलिस ने पकड़ा कॉलर? राजपूत समाज में गुस्सा, खुद महिपाल मकराना ने बताई सच्चाई
जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल मकराना ने प्रेस कांफ्रेंस की.

यूजीसी एक्ट के विरोध में जयपुर में निकाली गई ‘स्वर्ण न्याय यात्रा' के दौरान हुए हंगामे के बाद विवाद और गहरा गया है. श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इसी बीच, एक वायरल वीडियो के हवाले से दावा किया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट पर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई. दावा किया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी ने महिपाल सिंह मकराना का कॉलर पकड़ा. घटना के विरोध में सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं. वहीं, राजपूत समाज में भी गुस्सा भी फूट पड़ा है. खुद महिपाल सिंह मकराना ने बताया कि कल (3 अगस्त) रैली के दौरान क्या हुआ और पूरा घटनाक्रम क्या था. 

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

जब रैली कलेक्ट्रेट सर्किल पहुंची तो श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना आगे थे. उन्होंने कहा, "करणी सेना की ओर से निकाली गई यात्रा पूरी तरह गांधीवादी और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित की गई थी. आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया गया."

कॉलर पकड़ने के आरोप पर क्या बोले करणी सेना अध्यक्ष?

उन्होंने प्रदर्शन के दौरान कॉलर पकड़ने के दावे को सही बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वालों के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है. अगर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों के साथ ऐसा व्यवहार होगा तो लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा कैसे होगी. साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग के आदेश किस स्तर से दिए गए थे?

बिना चेतावनी के पुलिस ने लाठीचार्ज किया- मकराना

उनका आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने बिना पर्याप्त चेतावनी के प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन और लाठीचार्ज किया. उन्होंने दावा किया कि महिलाओं पर सीधे वॉटर कैनन चलाया गया और कई प्रदर्शनकारी घायल हुए. आंदोलन के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. मकराना ने आरोप लगाया कि वॉटर कैनन की कार्रवाई के दौरान एक युवक घायल हुआ, जिसकी बाद में मौत हो गई. उन्होंने इस घटना की जिम्मेदारी तय करने और निष्पक्ष जांच की मांग की.

यह भी पढ़ेंः मानगढ़ धाम के मुद्दे पर राजस्थान में सियासत, कांग्रेस-बीएपी ने घेरा, बीजेपी ने भी उठाई स्मारक बनाने की मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karni Sena Protest, Jaipur Karni Sena Protest, Mahipal Makrana UGC Protest, Jaipur News, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com