विज्ञापन

कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से कब शुरू होगी उड़ानें? लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बता दी डेडलाइन

राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में इस एयरपोर्ट के शुरू होने से इंडस्ट्री और एजुकेशन सेक्टर को बूस्टर मिलेगा. इसे कोटा संभाग में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लिहाज से भी अहम माना जा रहा है.

कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से कब शुरू होगी उड़ानें? लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बता दी डेडलाइन
कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के काम ने पकड़ी रफ्तार.

कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का काम रफ्तार पकड़ चुका है. जल्द ही इसका काम पूरा होगा और ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से उड़ानें भी शुरू होंगी. करीब 1507 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस एयरपोर्ट में 3200 मीटर लंबा रनवे बनाया जाएगा. इस एयरपोर्ट के शुरू होने से कोटा ही नहीं, बल्कि पूरे हाड़ौती क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी. संभाग में उद्योग, व्यापार, एजुकेशन और टूरिज्म को भी बड़ा लाभ मिलेगा. 

अगले 2 साल में पूरा होगा काम

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एयरपोर्ट के काम से जुड़ी जानकारी दी. बिरला कोटा दौरे के दौरान कैंप कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र को जल्द हवाई सेवा की सौगात मिलने जा रही है. ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और वर्ष 2028 की शुरुआत में यहां से नियमित उड़ानों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य 1 दिसंबर 2027 तक रखा गया है. इससे पहले की औपचारिकता पूरी कर ली जाएगी. मुझे उम्मीद है कि 2028 में कोटा से हवाई सेवाएं शुरू होंगी.

ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पर करीब 1507 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पर करीब 1507 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा नया टर्मिनल

एयरपोर्ट के भीतर 20 हजार वर्गमीटर का एक अत्याधुनिक टर्मिनल बनाया जाएगा, यह विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा. इसकी क्षमता 1000 यात्रियों तक रहेगी. तकनीकी तौर पर भी यह काफी खास रहने वाला है. यहां 3200 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे तैयार किया जा रहा है. इस विशाल रनवे की मदद से भविष्य में ए-321 श्रेणी के बड़े विमान कोटा की धरती पर आसानी से लैंड कर सकेंगे. विमानों की पार्किंग के लिए यहां 7 एप्रन भी बनाए जाएंगे, जो एयरपोर्ट को बड़े शहरों की तर्ज पर आधुनिक बनाएंगे.  

7 मार्च को हुआ था प्रोजेक्ट का शिलान्यास

इसी साल 7 मार्च को कोटा–बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शिलान्यास करते हुए इसे विकास की नई शुरुआत बताया था. उन्होंने कहा था कि कोटा में एयरपोर्ट बनना हाड़ौती क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है. नवंबर 2020 में उन्होंने कोटा के लोगों से एयरपोर्ट बनाने का वादा किया था. अब उस वादे को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है और जल्द ही एयरपोर्ट का निर्माण शुरू होगा.

यह भी पढ़ेंः घर-घर कबाड़ जुटाने वाले पिता का बेटा बनेगा डॉक्टर, सागर ने NEET में लहराया परचम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kota Bundi Greenfield Airport, Greenfield Airport, Om Birla, Kota News, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com