विज्ञापन

जन्माष्टमी पर खाटूश्यामजी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 17 KM का मार्ग 'नो व्हीकल जोन', VIP दर्शन बंद

जन्माष्टमी पर खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रींगस से खाटू तक 17 किमी मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है. मंदिर प्रशासन ने आज VIP दर्शन पूरी तरह बंद कर दिए हैं.

जन्माष्टमी पर खाटूश्यामजी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 17 KM का मार्ग 'नो व्हीकल जोन', VIP दर्शन बंद
जन्माष्टमी पर खाटूश्यामजी में उमड़ा आस्था का सैलाब
NDTV

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन राजस्थान के सीकर स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी धाम में लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. भक्तों की भारी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने रींगस से खाटूश्यामजी तक 17 किलोमीटर लंबे मार्ग को पूरी तरह 'नो व्हीकल जोन' घोषित कर दिया है, जहां सिर्फ एंबुलेंस और पुलिस वाहनों के अलावा सभी गाड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित है. मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, भीड़ नियंत्रण और समानता बनाए रखने के लिए आज VIP दर्शन व्यवस्था पूरी तरह बंद कर दी गई है. सुरक्षा के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मी और RAF बल तैनात हैं.

आज पूरी तरह से नो व्हीकल जोन

जन्माष्टमी और उसके बाद वीकेंड के चलते रींगस से खाटूश्याम धाम तक भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. सुबह से ही रींगस रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से हजारों श्रद्धालु पैदल खाटू धाम पहुंच रहे हैं. जिला प्रशासन ने रींगस से खाटूश्यामजी तक 17 किलोमीटर लंबे मुख्य सड़क मार्ग को आज के लिए पूरी तरह नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया है.

सिर्फ एंबुलेंस, पुलिस गाड़ी की अनुमति 

इस मार्ग पर दोपहिया, चौपहिया सहित सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है. केवल एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों को ही अनुमति है. श्रद्धालुओं को पैदल ही बाबा श्याम के दर्शन के लिए जाना पड़ रहा है. श्री श्याम मंदिर कमेटी खाटूश्यामजी और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए हैं. मंदिर परिसर और मेले में 500 से अधिक पुलिस जवान, RAF और मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. 

जन्माष्टमी पर खाटू नगरी में आस्था का सैलाब, रींगस से खाटू तक 17 KM मार्ग नो व्हीकल जोन,

Photo Credit: IANS

आज पूरी तरह VIP दर्शन 

जगह-जगह सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है. मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि भीड़ को देखते हुए आज VIP दर्शन व्यवस्था पूरी तरह बंद कर दी गई है. सभी भक्तों को सामान्य लाइनों से ही दर्शन करवाए जाएंगे. भक्तों की सुविधा के लिए 14 अलग-अलग लाइनों में सरल और सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है. साथ ही पेयजल, चिकित्सा शिविर और टेंट सिटी की भी व्यवस्था की गई है. 

रात 12 बजे मनाया जाएगा जन्मोत्सव

खाटूश्यामजी मंदिर परिसर में देर शाम से प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा, जो देर रात तक चलेगा. इधर रींगस कस्बे में श्री सूर्य मंडल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में गोपीनाथ राजा मंदिर के बाहर बड़ा जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा. समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक दही मटकी फोड़, कृष्ण लीला झांकी, भजन-कीर्तन सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे. रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा.

यह भी पढे़ं-

जन्माष्टमी व्रत में फलाहार बनाने का नहीं है टाइम? 5 मिनट में तैयार करें ये रेसिपी, दिनभर नहीं लगेगी भूख 

राजस्‍थान के मंद‍िरों में चढ़ावे के धन से होता है व‍िकास कार्य, खाटूश्‍याम-सांवलिया सेठ में करोड़ों का चढ़ावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khatu Shyamji Darshan, Khatu Shyamji, Janmashtami, Janmashtami 2026, Reengus To Khatu Shyam Ji Temple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com