विज्ञापन

दिन में मजदूरी, रात को पढ़ाई...मामूली मिस्त्री बना KBC विनर, जीते ₹50 लाख

KBC Winner from Rajasthan: राजस्थान के सीकर जिले के एक गांव के मामूली मजदूर की कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपये जीतने पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है.

दिन में मजदूरी, रात को पढ़ाई...मामूली मिस्त्री बना KBC विनर, जीते ₹50 लाख
कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन में हॉट सीट पर कृष्ण कुमावत
NDTV

राजस्थान के सीकर जिले के एक टाइल मिस्त्री ने कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपए जीते हैं.  पाटन क्षेत्र के श्यामपुरा गांव के कृष्ण कुमावत की इस उपलब्धि के बाद उनके गांव में जश्न का माहौल है. कृष्ण को ‘कौन बनेगा करोड़पति' के 18वें सीजन में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठा देखने के लिए गांव में जबरदस्त तैयारी की गई थी. ग्राम पंचायत परिसर में बड़ी एलसीडी स्क्रीन लगाकर ग्रामीणों ने एक साथ बैठकर KBC का कार्यक्रम देखा. जैसे ही कृष्ण ने 50 लाख रुपए जीतने का मुकाम हासिल किया, ग्रामीणों ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की. सोमवार, 31 अगस्त की देर शाम प्रसारित कार्यक्रम में कृष्ण ने हॉट सीट पर 50 लाख रुपए जीतने के बाद खेल से आगे नहीं खेलने का फैसला लिया. 

केबीसी का शो देखने के लिए गांव में खास व्यवस्था की गई

केबीसी का शो देखने के लिए गांव में खास व्यवस्था की गई
Photo Credit: NDTV

रात को की पढ़ाई

कृष्ण कुमावत एक साधारण परिवार से आते हैं और पेशे से टाइल मिस्त्री हैं. दिनभर टाइल लगाने का काम करने के बाद वह रात में पढ़ाई करते थे. इसी दौरान उन्होंने सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए लगातार अध्ययन किया. उनके इस काम में छोटा भाई भी सहयोग करता है. कृष्ण के दो बच्चे हैं, जो वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं. कृष्ण ने बताया कि KBC के मंच तक पहुंचने और इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की. काम के बाद पढ़ाई के लिए उन्होंने अपनी नींद का समय कम कर दिया. उनकी मेहनत का नतीजा अब 50 लाख रुपए की जीत के रूप में सामने आया है. 

शो देखने के लिए पूरा गांव उमड़ आया था

शो देखने के लिए पूरा गांव उमड़ आया था
Photo Credit: NDTV

'शॉर्टकट नहीं होता'

KBC में सफलता हासिल करने के बाद कृष्ण कुमावत ने युवाओं और विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता. जीवन में लक्ष्य तय कर लगातार मेहनत करना जरूरी है. उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने और इंटरनेट का उपयोग ज्ञान व सीखने के लिए करने की अपील की.

ये भी पढ़ें-: जब रेलवे स्‍टेशन पर बंदर ने हवा में उड़ा द‍िए 40000 रुपये, बीनने में जुट गए पैसेंजर्स और रेलवे कर्मचारी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KBC, Kaun Banega Crorepati, Rajasthan News, Sikar News, KBC Season 18
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com