विज्ञापन

KBC 18: अमिताभ बच्चन की फिल्म देखने गई कंटेस्टेंट को फिल्म से ज्यादा पसंद आया थिएटर का AC, सब कुछ छोड़ पूरी की नींद

टीवी का लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ इन दिनों लगातार चर्चा में है. शो में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स के साथ सिर्फ सवाल-जवाब ही नहीं करते, बल्कि उनकी जिंदगी से जुड़े किस्से भी सुनते हैं.

KBC 18: अमिताभ बच्चन की फिल्म देखने गई कंटेस्टेंट को फिल्म से ज्यादा पसंद आया थिएटर का AC, सब कुछ छोड़ पूरी की नींद
KBC 18: अमिताभ बच्चन की फिल्म देखते-देखते सो गई थीं कंटेस्टेंट, बिग बी ने यूं ली चुटकी
NDTV

टीवी का लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18' इन दिनों लगातार चर्चा में है. शो में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स के साथ सिर्फ सवाल-जवाब ही नहीं करते, बल्कि उनकी जिंदगी से जुड़े किस्से भी सुनते हैं. कई किस्से तो काफी मजेदार होते हैं, जो दर्शकों को खूब हंसाते हैं. हाल ही में केबीसी 18 में जयपुर की अल्मास खान बतौर कंटेस्टेंट आईं और बिग बी के साथ अपने बचपन की एक ऐसी याद शेयर की, जिसे सुनकर सेट पर माहौल मजेदार हो गया.

‘मृत्युदाता' देखने पहुंची थीं अल्मास

अल्मास ने बताया कि बचपन में वह अपने कजिन्स के साथ जयपुर के मशहूर राज मंदिर थिएटर में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मृत्युदाता' देखने गई थीं. उन्होंने कहा कि उस समय वह काफी छोटी थीं और यह अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म थी, जिसे उन्होंने थिएटर में देखा था.

अल्मास ने बताया कि उन्हें फिल्म की कहानी उस समय ज्यादा समझ नहीं आई. लेकिन थिएटर की खूबसूरती और वहां चल रही एसी की ठंडी हवा ने उन्हें इतना आराम महसूस कराया कि फिल्म देखते-देखते उन्हें नींद आ गई.

आंख खुली तो फिल्म हो चुकी थी खत्म

कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन को बताया कि जब उनकी आंख खुली तो फिल्म खत्म हो चुकी थी और स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन का गाना चल रहा था. इसके बावजूद उन्होंने कहा कि ‘मृत्युदाता' उनके लिए खास है, क्योंकि यही अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म थी, जिसे उन्होंने थिएटर में देखा था.

अल्मास की बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी मुस्कुराने लगे. उन्होंने तुरंत उनके किस्से में छिपी मजेदार बात पकड़ ली. बिग बी ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि अगर वह सो गई थीं और आंख खुलने तक फिल्म खत्म हो चुकी थी, तो फिर उन्होंने फिल्म कैसे देख ली? अमिताभ के इस जवाब पर सेट का माहौल और भी हल्का-फुल्का हो गया.

1997 में रिलीज हुई थी ‘मृत्युदाता'

बता दें कि ‘मृत्युदाता' साल 1997 में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन मेहुल कुमार ने किया था. इसमें अमिताभ बच्चन ने डॉ. राम प्रसाद घायल का किरदार निभाया था. फिल्म में डिंपल कपाड़िया, करिश्मा कपूर और अरबाज अली खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. ‘मृत्युदाता' अमिताभ बच्चन के करियर की उन फिल्मों में शामिल है, जिनसे जुड़ी यादें आज भी उनके फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं. 

ये भी पढ़ें; Drishyam 3 Box Office Prediction: 57 साल के अजय देवगव अब देंगे करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग? दृश्यम 3 पहले कमाएगी इतने करोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KBC 18, KBC 18 Contestant, Kaun Banega Crorepati 18, Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Moies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com