विज्ञापन

'तेरे बिना नहीं रह सकता, आ रहा हूं', पत्नी की मौत के चंद घंटे बाद पति ने दी जान; Insta पर लिखा आखिरी संदेश

मृतक सचिन के पिता सुभाष का आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों में लड़ाई झगड़ा होता रहता था. वहीं, भारती के पिता ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या की गई है.

'तेरे बिना नहीं रह सकता, आ रहा हूं', पत्नी की मौत के चंद घंटे बाद पति ने दी जान;  Insta पर लिखा आखिरी संदेश
पत्नी की मौत के चंद घंटे बाद पति ने दी जान

राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां पर 23 महीने पहले शादी के बंधन में बंधे 26 वर्षीय सचिन कांटीवाल और 22 वर्षीय भारती मेघवाल की मौत हो गई. हफ्तेभर पहले ही सचिन और भारती ने अपने मासूम बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था. बड़ी बात है कि भारती की संदिग्ध हालत में मौत के कुछ ही घंटों बाद पति सचिन ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. दोनों की 2 साल पहले शादी हुई थी और आने वाली 10 मई को शादी की दूसरी सालगिरह थी. इससे पहले ही दोनों की मौत हो गई.

सुसाइड से पहले इंस्टा पर किया पोस्ट

सुसाइड करने से पहले सचिन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी किया. जिसमें उसने लिखा कि नहीं रह सकता तेरे बिना. आ रहा हूं मैं. साथ में लिखा 'मिस यू भारती, नहीं जी सकता, वादा निभा दिया' मिस यू बेटा. सचिन के पिता सुभाष का आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों में लड़ाई झगड़ा होता रहता था. आज सुबह भी सचिन जयपुर चला गया था. जिसके पीछे से भारती ने हंगामा किया और खुद को कमरे में बंद कर लिया. जिसके बाद सचिन के पिता सुभाष ने इसकी जानकारी भारती के परिवारवालों को दी.

परिवार वाले पहुंचे तो भारती कमरे के अंदर पंखे से लटकी हुई थी, जिसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी. सुभाष ने भारती की मौत की जानकारी अपने बेटे सचिन को दी. जिसके कुछ घंटों बाद सचिन नवलगढ़ के दुर्जनपुरा के समीप ट्रेन के आगे कूद गया और उसकी जान चली गई. ट्रेन के आगे कूदने से पहले सचिन ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर लिखा कि नहीं रह सकता तेरे बिना, आ रहा हूं मैं. 'मिस यू भारती, नहीं जी सकता, वादा निभा दिया' मिस यू बेटा.

Latest and Breaking News on NDTV

भारती की हत्या का लगाया आरोप

पुलिस ने भारती का शव चिड़ावा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और सचिन का शव नवलगढ़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. इधर, भारती के पिता ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या की गई है. ओमप्रकाश का आरोप है कि लगातार भारती के साथ ससुरालवाले झगड़ा करते थे.

आज सुबह भी घटना के वक्त घर में भारती के सास-ससुर के अलावा पति सचिन और ननद मौजूद थी. घटना के बाद सभी घर से भाग गए. फिलहाल मामले में पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जांच करेगी. जिसके बाद ही पूरी वारदात का खुलासा हो जाएगा. प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक क्लेश के कारण पति-पत्नी के सुसाइड का मामला सामने आ रहा है. (रविंद्र कुमार के इनपुट के साथ)

यह भी पढे़ं- 

झुंझुनूं: रिटायर्ड फौजी की हत्या पर पुलिस का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार; अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Rajasthan: चीन से माल मंगाने के नाम पर महिला व्यापारी से ठगी, सस्ते डॉलर और टैक्स बचत के नाम पर ठगे 94 लाख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan Crime News, Jhunjhunu News, Husband Wife Death, Husband Wife Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com