विज्ञापन

ब‍िहार: पति-पत्‍नी ने हाथ पकड़कर एक साथ लगाई फांसी, दो महीने पहले हुई थी शादी 

कमरे में एक ही पंखे से पत‍ि-पत्‍नी की लाश लटक रही थी. दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम रखा था.

ब‍िहार: पति-पत्‍नी ने हाथ पकड़कर एक साथ लगाई फांसी, दो महीने पहले हुई थी शादी 
दो महीने पहले दोनों की शादी हुई थी. अब दोनों ने एक साथ सुसाइड कर लिया.

वैशाली में घरेलू कलह में नवविवाहित जोड़े ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पकड़ी गांव की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच में जुट गई है. 

दो महीने पहले हुई थी शादी 

रवि कुमार की शादी कुतुबपुर चेचर गांव की उर्मिला कुमारी के साथ दो महीने पहले हुई थी. दुल्‍हन के घर वालों ने आरोप लगाया है कि सास-ससुर ने दोनों की हत्या कर शव लटका दिया है. रवि भागलपुर में हाईवा चलाता था, और कल शाम को ही घर वापस आया था.

बाहर माता-पिता सो रहे थे 

कमरे में पत‍ि-पत्‍नी सोए थे और उनके माता-प‍िता बाहर सो रहे थे. बुधवार सुबह उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो घर वालों ने देखा कि कमरे के अंदर दोनों लटके हुए थे, और दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम रखा था. 

दो महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी.

दो महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी.

परिवार में विवाद था 

घटना के पीछे का कोई स्पष्ट कारण का पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि मृत रवि के छोटे भाई सुमन ने अपने बड़े भाई से पहले ही अंतरजातीय प्रेम विवाह कर लिया था, जिसको लेकर परिवार में विवाद चल रहा था. मृतक उर्मिला के भाई पंकज ने बताया की शरीर पर कई जगह मारपीट के निशान हैं. इनके सास-ससुर ने हत्या कर फांसी पर लटकाया है.

पिता पैसे मांग रहा था 

मौके पर एफएसएल की टीम पहुंची है, और मामले की जांच कर रही है. SDPO सुबोध कुमार ने बताया की पैसे का लेनदेन था, और पिता बेटे पर पैसा देने का दबाव बना रहा था, इसी में आत्महत्या की बात सामने आ रही है. शादी के 2 महीने बाद ही पति-पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. हर कोई इस अजीबोगरीब वारदात को देख कर हैरान है. 

यह भी पढ़ें: पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट, कोचिंग के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हाथ जोड़कर खान सर ने कराया शांत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Husband Wife Hanged, Vaishali, Husband Wife Suicide Together, Bihar Suicide News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com