विज्ञापन

अब रेड लाइट पर लंबे चक्कर में नहीं फंसेंगे, AI ने निकाल दिया सॉल्यूशन, जानिए कैसे काम करेगा

जयपुर के 253 प्रमुख चौराहों को इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) से जोड़ा जाएगा. इस नए ट्रैफिक सिस्टम को लागू करने के लिए रामबाग सर्किल पर ट्रायल किया गया था.

अब रेड लाइट पर लंबे चक्कर में नहीं फंसेंगे, AI ने निकाल दिया सॉल्यूशन, जानिए कैसे काम करेगा

अब ट्रैफिक सिग्नल पर रेड लाइट और ग्रीन लाइट की झंझट खत्म होने वाली है. इसका समाधान एआई करेगा और इसे जयपुर में लागू किया जा रहा है. ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए राजस्थान पुलिस नए प्लान पर काम कर रही है. पिंकसिटी की सड़कों को जाममुक्त और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए एआई की मदद ली जाएगी. अब शहर का ट्रैफिक फिक्स टाइमर के भरोसे नहीं, बल्कि पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संचालित होगा. ट्रैफिक पुलिस ने 'डेटा कोर इन्फोटेक' के सहयोग से सफल ट्रायल किया. ट्रायल के लिए जयपुर के सबसे व्यस्त रामबाग सर्किल पर 39 दिनों का ट्रायल हुआ. ट्रैफिक डीसीपी योगेश गोयल ने खुद इस प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग की थी. ट्रायल की सफलता के बाद 423 चौराहों में से 253 प्रमुख चौराहों को इस एआई-आधारित स्मार्ट कैमरे और 'इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS)' से जोड़ने पर काम हो रहा है.

जानिए कैसे काम करेगा AI-ITMS  

डेटा कोर इन्फोटेक के निदेशक बसंत गोस्वामी और ओजस शुक्ला ने बताया कि चाहे सड़क के एक तरफ ट्रैफिक ना हो और दूसरी तरफ 1 किलोमीटर लंबा जाम हो, चौराहों पर रेड और ग्रीन लाइट के लिए समय (जैसे 60 या 90 सेकंड) तय रहता है. लेकिन आईटीएमएस (ITMS) इससे बिल्कुल अलग है. चौराहे पर लगे एआई कैमरे 24 घंटे लाइव वाहनों की संख्या और कतार की लंबाई को खुद मापेंगे. 

नया सिस्टम कुछ ऐसे काम करेगा कि जिस सड़क पर वाहनों का दबाव ज्यादा होगा, एआई सिस्टम वहां का ग्रीन टाइम बढ़ा देगा और खाली सड़क का समय घटा देगा. इस सिस्टम को चलाने के लिए किसी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को रिमोट या बटन दबाने की जरूरत नहीं पड़ती, यह 24 घंटे पूरी तरह ऑटोमैटिक काम करता है.

हर वाहन चालक का 45 सेकंड बचेगा 

पायलट प्रोजेक्ट के दौरान 4 लाख 88 हजार 140 से अधिक गाड़ियों पर परीक्षण किया गया.  सामने आया है कि किसी इंसानी मॉनिटरिंग के एआई कंट्रोल से वाहन चालकों को हर लेन में 8 से 45 सेकंड की सीधी बचत हुई और औसत लेन ग्रीन टाइम 33.63 सेकंड रिकॉर्ड किया गया. चौराहों पर वाहनों के कम समय रुकने और स्मूथ ट्रैफिक फ्लो के कारण 39 दिनों में कुल 2535 किलो कार्बन डाइऑक्साइड गैस का उत्सर्जन कम हुआ, जो हर दिन के मुकाबले 65 किलो तक कम है. 

पेंडिंग चालान भी पकड़ेगा सिस्टम 

Latest and Breaking News on NDTV

यह एआई सिस्टम केवल ट्रैफिक ही मैनेज नहीं करेगा, बल्कि चौराहों पर नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती बरतेगा. हर दिन एक कैमरा करीब 4200 गाड़ियों को रीड करता है, जिसमें से औसतन 450 वाहनों के चालान की सटीक जानकारी सिस्टम में दर्ज हो जाती है. इसके लागू होने से ओवरस्पीडिंग, रेड लाइट जंप, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और लेन उल्लंघन करने वाले वाहन अब बच नहीं पाएंगे.

इसके अलावा, अगर किसी वाहन पर पहले से कोई चालान बकाया या लंबित है तो एआई कैमरा उस गाड़ी के नंबर प्लेट को स्कैन करते ही पूरी जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को उपलब्ध करा देगा. इसे भविष्य में पूरे स्मार्ट सिटी मिशन से जोड़े जाने की तैयारी है. वीआईपी मूवमेंट, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन गाड़ियों को ऑटोमैटिक प्रायोरिटी ग्रीन सिग्नल देने की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि मरीजों को जाम में न फंसना पड़े.

यह भी पढ़ेंः 1268 करोड़ के प्रोजेक्ट से जयपुर, अजमेर, कोटा, बूंदी से जुड़ेगा केकड़ी; 100 किमी का फोरलेन बनना शुरू


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur News, Traffic Management, Traffic Management Plan, Rajasthan News, AI Traffic Management
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com