विज्ञापन
1 minute ago

NDTV के इस विशेष जयपुर लाइव पन्ने (Jaipur LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा जिससे आप जयपुर के हर बड़े घटनाक्रम को एक साथ इस लाइव  पन्ने पर पढ़ सकेंगे. जैसे, आज जयपुर में आज मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और शहर में आंधी-बारिश होने का पूर्वानुमान है. वहीं आज जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी पेपर लीक के मामले पर प्रदर्शन करनेवाली है. इसके लिए पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जयपुर पहुंचे हैं. वहीं राजनीतिक हलकों में अशोक गहलोत के एक बयान को लेकर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि इंदिरा गांधी अगर प्रधानमंत्री होतीं तो वो बीजेपी को बैन कर देतीं. जयपुर के शिवदासपुरा में आज एक कारोबारी की हत्या की भी खबर आई है जिसका शव कार में पाया गया. ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी और यह पन्ना लगातार अपडेट होता रहेगा. जयपुर में NDTV के संवाददाताओं तथा अन्य स्रोतों के माध्यम से हम शहर की हर बड़ी खबर आप तक पहुंचाते रहेंगे. तो जयपुर की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से.

Jaipur News Live Updates

जयपुर पुलिस ने कोटा में जब्त की 800 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

जयपुर की टीम ने कोटा में 800 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है. यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त  नमित मेहता के निर्देश में की .ई। पुलिस जानकारी के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर PO साउथ, EPF जयपुर सिटी नरेंद्र सिंह और टीम ने मिलकर कार्रवाई की और यह कार्रवाई असिस्टेंट आबकारी ऑफिसर शिव कुमार चौधरी के नेतृत्व में पूरी की गई. जब्त की गई शराब वोदका सिर्फ चंडीगढ़ में बेचने के लिए थी. इस कार्रवाई मेंड्राइवर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही ट्रक को आरोपी और शराब के साथ कोटा EPF टीम को सौंप दिया गया.

Jaipur News: जयपुर में JDA का बड़ा एक्शन, 15 बीघा जमीन पर बसी 3 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) द्वारा शहर में सड़क सीमाओं और अवैध निर्माणों के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है. इसी सिलसिले में जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के सख्त निर्देशों पर जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने जोन-11 और जोन-12 में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है.

प्रवर्तन दस्ते ने जोन-1 के अंतर्गत सांगानेर तहसील के ग्राम कपूरावाला और खातीपुरा में करीब 9 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर बसाई जा रही 2 नवीन अवैध कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. इसी तरह, जोन-12 के ग्राम कालवाड़ में भी करीब 06 बीघा निजी कृषि भूमि पर काटी जा रही एक और नई अवैध कॉलोनी को मलबे में तब्दील कर दिया गया. इस पूरी कार्रवाई के दौरान जेडीए ने ग्राम कालवाड़ में ही करीब 3 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि को भी भू-माफियाओं से मुक्त कराकर अपने कब्जे में ले लिया है.

अभिजीत दीपके थप्पड़ मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने के मामले में जयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक्शन लेते हुए इस मामले में कुल 5 युवकों को BNSS की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के जरिए गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों की पहचान रोहित शर्मा, राकेश गुर्जर, अजय शर्मा, कुलदीप सिंह शेखावत और निकेत के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस इन सभी आरोपियों से घटनाक्रम को लेकर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

WhatsApp Image 2026-06-15 at 20.21.17 (1) by

Jaipur News Today: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर छापा, क्वीन्स हब क्लब से मैनेजर गिरफ्तार

जयपुर के जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस टीम ने क्वीन्स हब क्लब पर अचानक छापा मारकर वहां धड़ल्ले से चल रहे एक अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से हुक्का बार मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही कैफे के भीतर से 3 हुक्के, 5 चिलम, 17 पाइप और विभिन्न प्रकार के नशेयुक्त फ्लेवर जब्त किए गए हैं. पुलिस ने मौके पर हुक्का पार्टी कर रहे दो ग्राहकों के खिलाफ भी कोटपा एक्ट के तहत चालान काटकर सख्त कानूनी कार्रवाई की है.

Jaipur News Today: हजारों छात्रों को दी फर्जी डिग्री, SOG ने ₹10,000 के इनामी को दबोचा

राजस्थान में फर्जी डिग्री रैकेट के खिलाफ शिकंजा कसते हुए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप  की टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. एसओजी ने ₹10,000 के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के माध्यम से हजारों छात्रों को बैक डेटमें फर्जी डिग्रियां और मार्कशीट उपलब्ध कराने का गंभीर आरोप है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में एसओजी अब तक कुल 19 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है, जिनमें ओपीजेएस विश्वविद्यालय (चूरू) और जेएस विश्वविद्यालय (शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश) के चांसलर, संचालक और पूर्व रजिस्ट्रार जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

Jaipur News: अभिजीत दीपके थप्पड़ मामला, 4 आरोपियों के नाम आए सामने

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. घटना के बाद पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए युवकों के दोस्त और समर्थक भारी संख्या में विधायकपुरी थाने के बाहर इकट्ठा हो गए हैं.

थाने पर मौजूद आरोपियों के एक दोस्त अर्जुन ने घटना की वजह बताते हुए कहा कि हम लोग वहां सिर्फ प्रदर्शन देखने गए थे. लेकिन वहां जिस तरह की बातें हो रही थीं, वो हिंदुत्व को तोड़ने और बांटने वाली थीं. हम लोग समाज और राष्ट्र के लिए काम करते हैं, जो भी समाज को तोड़ने का काम करेगा, हम उसका इलाज करेंगे. और हमने इनका इलाज कर दिया. 

उसने अपने दोस्तों की पहचान अर्जुन पंडित, राकेश, अजय और रोहित वैष्णव के रूप में की है.

Jaipur Today News: अभिजीत दीपके थप्पड़ मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया

 

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ मारपीट और थप्पड़ मारने का मामले पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 6 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है.

पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों के नाम, पते और अन्य जानकारियों को पहचान करने में जुटी है, ताकि मुख्य रूप से थप्पड़ मारने वाले युवकों की सटीक पहचान की जा सके.

वहीं, इस बीच थप्पड़ मारने वाले एक आरोपी युवक का बयान भी सामने आया है. युवक ने अपनी हरकत को सही ठहराते हुए कहा कि मैं राष्ट्रवादी हूं और ये लोग जिहादी मानसिकता के हैं, इनके लिए पेपरलीक का मुद्दा तो महज एक बहाना है.

जयपुर: प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर से चोरी हुई मूर्ति, जांच के लिए बनी SIT

जयपुर के आमेर स्थित साईवाड़ के प्राचीन लक्ष्मी नारायण जी के मंदिर से ठाकुर जी की मूर्ति चोरी हुए एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. मूर्ति का सुराग न मिलने से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है, और अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जयपुर शहर उत्तर के पुलिस उपायुक्त (DCP) ने तुरंत एक्शन लिया है.  इस हाई-प्रोफाइल चोरी की गुत्थी सुलझाने के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जो अब विभिन्न एंगल से चोरों की तलाश में जुट गई है. वही चोरी के इस मामले को लेकर स्थानीय महिलाओं ने मंदिर परिसर में रामधुनी शुरू कर दी है और सरकार व प्रशासन से जल्द से जल्द मूर्ति बरामद करने की पुरजोर मांग की है.

Jaipur News Today: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष अभिजीत दीपके को जयपुर में पड़े थप्पड़

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को थप्पड़ पड़ गए. दीपके NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जयपुर में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इसी बीच भीड़ में से एक युवक ने अभिजीत दीपके को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए.

Jaipur Today News LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में हुई झड़प

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से राजधानी जयपुर में शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया जा रहा है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी प्रदर्शन में शामिल हुए जो कल रात जयपुर पहुंचे.  इस दौरान पुलिस ने भारी जाप्ता तैनात किया. वहीं प्रदर्शनकारियों की कुछ युवाओं और यूट्यूबर्स से झड़प हो गई. पुलिस को एक युवक को पकड़ कर ले जाना पड़ा.  युवा नीट पेपरलीक, बेरोजगारी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के पोस्टर्स लेकर इकट्ठा हुए हैं.

(विश्वास शर्मा का इनपुट)

Jaipur Today News LIVE: सीएम भजनलाल शर्मा ने पिंक सिटी के लिए दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर के समग्र विकास, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के संबंध में बैठक की और अधिकारियों को विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए.

Jaipur Today News LIVE: जयपुर में कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग ने राजस्थान में अगले 4-5 दिनों तक आंधी और बारिश की गतिविधियों को लेकर चेतावनी जारी की है. इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्रों पर असर पड़ेगा. समाचार एजेंसी IANS ने आईएमडी निदेशक राधेश्याम शर्मा के हवाले से बताया है कि पिछले दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं. इससे विशेष रूप से बीकानेर संभाग, जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन, आंधी और मध्यम से तेज बारिश देखी गई है.

Jaipur Today News LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी का आज प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से आज जयपुर के शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया जाएगा. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके देर रात जयपुर पहुंच गए. पूरी खबर विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

Jaipur Today News LIVE: खो नागोरियान ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा


जयपुर के खो-नागोरियान इलाके में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के मामले में नया खुलासा हुआ है. जांच में पता चला है कि जिस दिन बलास्ट हुआ उसी दिन तड़के चार बजे आया बारूद और अन्य सामान दिल्ली से जयपुर आया था. ये पूरा सामान चार बंद लोडिंग टेम्पो में भर कर आया था. पुलिस ने जो 6 फैक्ट्रियाँ पकड़ी उन्हीं में ये चारों गाड़ियां खाली हुई थीं. सामान उतारने के बाद चारों गाड़ियां दिल्ली लौट गईं.

(जयपुर संवाददाता दीपक चावला का इनपुट)

Jaipur Today News LIVE: जयपुर में ब‍िजनेसमैन की हत्‍या, कार में म‍िली लाश

जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में एक ब‍िजनेसमैन की लाश कार में बरामद हुई है. उसके पर‍िजनों ने हत्‍या का आरोप लगाया है. इस संबंध मं पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विधानी निवासी हरिशंकर शर्मा (40) के रूप में हुई है, जो बिल्डिंग मटेरियल की सप्लाई का कारोबार करता था.  वह 13 जून को घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों ने काफी तलाश के बाद  गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी.  पूरी खबर विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Jaipur Live Updates, Jaipur Live News, Jaipur, Jaipur News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com