विज्ञापन

जयपुर: 8 साल से लंबित सहायक कृषि अधिकारी भर्ती को लेकर उम्मीदवारों ने किया प्रदर्शन

सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2018 के उम्मीदवारों ने आज राजधानी जयपुर में पंत भवन के सामने प्रदर्शन किया. उम्मीदवारों ने 2018 से लंबित इस भर्ती की प्रक्रिया जल्द पूरी की मांग की.

जयपुर: 8 साल से लंबित सहायक कृषि अधिकारी भर्ती को लेकर उम्मीदवारों ने किया प्रदर्शन
12 दिसंबर 2015 को फाइनल रिजल्ट घोषित करने के बाद भी अभी भी भर्ती लंबित है.

प्रदेश में कई भर्ती परीक्षाएं ऐसी हैं, जो लंबे समय से अटकी हुई हैं. पहले फॉर्म भरे जाते हैं. फिर परीक्षा की तारीख, फिर परिणाम, कोर्ट के केस और विभाग के दफ्तरों में चक्कर खाने के बाद कहीं भर्तियां पूरी होती है. सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2018 के अभ्यर्थी राजधानी जयपुर में आज प्रदेशभर से पंत भवन के सामने धरना देने पहुंचे. उम्मीदवारों ने 2018 से लंबित इस भर्ती की प्रक्रिया जल्द पूरी कर नौकरी देने की मांग की. उम्मीदवार अजय बोहरा ने बताया कि पिछले 8 साल से भर्ती लंबित है. हमें पहले ही 7 साल की नौकरी का नुकसान हो चुका है. अभी भी नियुक्ति नहीं दी जा रही है. प्रक्रिया पूरी हो गई है. बस नियुक्ति देना बाकी है. सरकार से यही मांग है कि जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए. हम सब पढ़े लिखे लोग परेशान हो रहे हैं.

क्या है पूरा मामला 

दरअसल राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती का नोटिफिकेशन साल 2018 में निकाला था. भर्ती की परीक्षा 31 मई 2019 को आयोजित हुई थी. लाखों उम्मीदवारों ने इस भर्ती में हिस्सा लिया. 31 मई को हुए एग्जाम का रिजल्ट 17 दिसंबर, 2019 को जारी किया गया था. लेकिन ये मामला कोर्ट पहुंट गया. करीब 6 साल भर्ती हाईकोर्ट में अटकी रही. इसके बाद 6 अक्टूबर, 2025 से इंटरव्यू हुए. 12 दिसंबर 2015 को फाइनल रिजल्ट घोषित करने के बाद भी अभी भी भर्ती लंबित है.

आंसर की के विवाद के कारण ये मामला कोर्ट पहुंचा था. लंबे समय से ये नियुक्तियां लंबित पड़ी हैं. प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवार बस उसी दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब उनके हाथ में नियुक्ति पत्र आएंगे और वो अपनी सेवाएं शुरू कर पाएंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assistant Agriculture Officer Job, Assistant Agriculture Research Officer (AARO), Jaipur Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com