विज्ञापन
38 minutes ago

Jaipur Today News Live: NDTV के जयपुर लाइव पेज (Jaipur LIVE page) पर आपका स्वागत है. सबसे पहले हम आपको बताएंगे की आज जयपुर का मौसम कैसा रहेगा. मौसम व‍िभाग के अनुसार, जयपुर में गरज-चमक के साथ बार‍िश और तेज हवाएं चलेंगी. इसकी वजह से तापमान में कमी देखने को म‍िलेगी. जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर एक अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़कर बीच में लगे बिजली के पोल से टकरा गई.  हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.  ऐसी तमाम खबरें आपको यहां म‍िलती रहेंगी. NDTV ग्राउंड पर मौजूद अपने अनुभवी संवाददाताओं की टीम तथा अन्य विश्वसनीय माध्यमों के माध्यम से आपको सही, सटीक और स्‍पष्‍ट खबरें बताता रहेगा.

जेजेएम घोटाला: राजस्थान हाईकोर्ट की एसीबी और निचली अदालत को फटकार

राजस्थान हाईकोर्ट ने जेजेएम घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करते हुए एसीबी और विशेष न्यायाधीश की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. जस्टिस उमाशंकर व्यास और जस्टिस अशोक कुमार जैन की खंडपीठ ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी के दौरान संवैधानिक प्रावधानों और कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया. अदालत ने इसे एसीबी और विशेष अदालत की गंभीर चूक करार देते हुए टिप्पणी की कि उन्हें कानूनी प्रक्रियाओं को बेहतर तरीके से समझने और सीखने की आवश्यकता है. 

जयपुर: चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

राजधानी जयपुर के वीकेआई (VKI) 14 इलाके में देर रात एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई. चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुँचा और आग पर काबू पाया. फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

राजस्थान में सफाई कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, कल से ठप हो सकती है व्यवस्था

राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में कथित समझौते को लागू नहीं करने के विरोध में 'संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ' ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने बताया कि बार-बार चेतावनी के बाद भी सरकार की उपेक्षा के कारण अब बड़ा आंदोलन अनिवार्य हो गया है. 

इस कड़ी में कल, 18 जून को जयपुर के लालकोठी स्थित नगर निगम मुख्यालय पर सुबह 11 बजे प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों की एक विशाल 'आम सभा' बुलाई गई है. इस आंदोलन से पूरे राजस्थान की सफाई व्यवस्था के ठप होने के आसार हैं.

राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा एक्शन, 19 विभागीय जांच मामलों का निपटारा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभागीय जांच के 19 लंबित मामलों का निस्तारण करते हुए सख्त रुख अपनाया है.अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वेतन वृद्धि रोकने, पेंशन पर रोक लगाने और दंड संशोधन जैसे निर्णय लिए गए हैं.वहीं, कुछ अधिकारियों को दोषमुक्त भी किया गया है.

राजस्थान सरकार का बड़ा तोहफा, पदोन्नति में 2 साल की छूट; सचिवालय में 149 नए पद स्वीकृत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया है. बजट घोषणा 2026-27 के तहत पदोन्नति के लिए आवश्यक सेवा अवधि में दो वर्ष की छूट दी जाएगी, जिससे हजारों कर्मचारियों को लाभ होगा. इसके अतिरिक्त, राज्य सचिवालय में कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से 149 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है. यह कदम प्रशासनिक दक्षता सुधारने और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा.

राजस्थान में फ़ायर सेफ़्टी के नये नियम लागू, अब सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए फायर NOC अनिवार्य

राजस्थान में आगजनी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा नियमों को लेकर सख्त कदम उठाए हैं. फायर ऑफिसर देवांग यादव ने स्पष्ट किया है कि अब कोचिंग संस्थानों, होटलों, कार्यालयों और अन्य व्यावसायिक बिल्डिंगों के लिए फायर NOC लेना अनिवार्य कर दिया गया है. 

नियमों के तहत, इमारतों में फायर सिलेंडर, स्मोक अलार्म और अग्निशमन उपकरण रखना तथा प्रशिक्षित फायर स्टाफ की तैनाती अनिवार्य है. इसके साथ ही, हर बिल्डिंग में इमरजेंसी एग्जिट गेट होना भी जरूरी है. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसे LSG (Local Self Government) की वेबसाइट पर SSO आईडी के जरिए किया जा सकेगा. नियमों को नहीं मानने पर पूरी बिल्डिंग सीज की जा सकती है. 

जयपुर RTO: एमवीआई राम सिंह मीणा हटाए गए, अखिलेश चारण को मिली जिम्मेदारी

जयपुर आरटीओ में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एमवीआई राम सिंह मीणा को उनके पद से हटा दिया गया है. उन पर न्यायालय में कमजोर पैरवी करने के आरोप थे. अब विभाग ने एमवीआई अखिलेश चारण को चालान शाखा और कोर्ट में विभाग का पक्ष मजबूती से रखने की जिम्मेदारी सौंपी है. कोर्ट कार्यों में माहिर माने जाने वाले अखिलेश चारण की नियुक्ति के आदेश आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत ने जारी कर दिए हैं. 

जयपुर में AI डिस्प्ले स्क्रीन से हाई-टेक निगरानी, अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं

जयपुर पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के लिए एक अनूठी और प्रभावी पहल की है. शहर के प्रमुख रामबाग सर्किल पर अब अत्याधुनिक एआई (AI) डिस्प्ले स्क्रीन लगाई गई हैं, जो सीधे अम्बेडकर सर्किल से आने वाले वाहनों पर नजर रखेंगी. इस नई व्यवस्था के तहत, जैसे ही कोई वाहन लाल बत्ती पर रुकता है, एआई सिस्टम तुरंत उसे स्कैन कर लेता है. यदि वाहन का कोई पुराना चालान बकाया है, तो स्क्रीन पर उसका नंबर और जुर्माना राशि फ्लैश होने लगती है. यह तकनीक न केवल नियम तोड़ने वालों पर लगाम लगाएगी, बल्कि सालों से पेंडिंग पड़े चालानों की वसूली में भी तेजी लाएगी. 

एटीएम से पैसा निकालने वाला गिरफ्तार

जयपुर में एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ करने और ग्राहकों के एटीएम कार्ड बदलकर खातों से पैसे निकालने के मामले में फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. शहर की लाल कोठी थाना पुलिस ने फरार आरोपी मोसिम खान को नूह हरियाणा से गिरफ्तार किया है. डीसीपी जयपुर ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि इस संबंध में 20 जून 2021 को परिवादी एसबीआई बैंक के डिप्टी मैनेजर प्रभात कुमार ने मामला दर्ज कराया था. रिपोर्ट में बताया था कि सांगानेरी गेट बैंक शाखा में लगे एटीएम से धोखाधड़ी कर एक लाख 10 हजार रुपए निकाले गए थे.

पटाखा फैक्‍ट्री के माल‍िक कय्यूम खान को कोर्ट में पेश क‍िया, बोला- 8 लोगों की मौत का अफसोस

जयपुर के खो-नागोरियान इलाके में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब‍िस्‍फोट मामले के आरोपी कय्यूम खान को कोर्ट में पेश क‍िया. पुल‍िस र‍िमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. पेशी के दौरान उसने कहा, "मैंने फैक्‍ट्री को क‍िराए पर द‍िया था. डर के कारण फरारी हो गया था. 8 लोगों की मौत का अफोस है. दो आरोपी फ‍िरोज और याकूब की तलाश जारी है. 

जासूस मुस्‍ताक अली के पास म‍िले दो मोबाइल नंबर, उसी में छ‍िपा है पूरा राज

पाकिस्तानी जासूस मुस्ताक अली क़ो लेकर बड़े खुलासे हुए. उसके मोबाइल में थे दो नंबर थे और दोनों  खालिद और नजीर अहमद के नाम से थे.   दोनों पाकिस्तान में रहकर ISI के लिए काम करते हैं. नजीर अहमद जासूस मुस्ताक अली के बुआ का बेटा है.  नजीर ने ही खालिद को ट्रेंड किया था. दोनों पाकिस्तानी हैं. मुस्ताक गूगल एप कैम से वीडियो और फोटो खालिद को भेजता था. मुस्‍तका जैसलमेर के नाचना में चाय की दुकान चलाता है. सेना की मूवमेंट की फोटो और वीडियो पाकिस्तान को भेजता था. 

Jaipur News LIVE: जयपुर में वाहन चोर ग‍िरफ्तार, 4 बाइक बरामद

जयपुर में पुल‍िस ने शात‍िचर को ग‍िरफ्तार क‍िया है. आरोपी से 4 चोरी की बाइक बरामद हुई है साथ ही पिपली वाले बालाजी मन्दिर से चुराये गए चांदी का छत्र और नकदी म‍िला है. उस पर कई चोरी के मामले दर्ज हैं. खोरा बिसल थाना टीम ने कारवाई की है. 

Jaipur News LIVE: पाक‍िस्‍तानी जासूस को कोर्ट में पेश क‍िया, पांच द‍िन की र‍िमांड पर भेजा

मेर में पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस मुश्ताक़ अली को CID इंटेलिजेंस जयपुर लेकर पहुंचे. उसे कोर्ट में पेश क‍िया. कोर्ट ने 5 द‍िन के र‍िमांड पर भेज द‍िया. आरोपी को 22 जून को दोबारा कोर्ट में पेश करना पड़ेगा. संवेदनशील जानकारी सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को भेजने का आरोप है.

Today Jaipur News LIVE: जयपुर में धरने पर बैठे योग प्रशिक्षक, सरकार को दिया अल्टीमेटम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से ठीक पहले जयपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मुख्यालय के बाहर योग प्रशिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा है. साल 2019 से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के तहत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों CHC,  PHC  और HWC पर सेवाएं दे रहे प्रदेशभर के योग प्रशिक्षक अपनी बहाली को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ ने राज्य सरकार और प्रशासन को आगाह करते हुए 30 जून 2026 तक का कड़ा अल्टीमेटम दे दिया है. योग प्रशिक्षकों का साफ कहना है कि अगर इस तय तारीख तक उन्हें पुराने पदों पर बहाल नहीं किया गया, और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स को योग की जिम्मेदारी देने वाले फैसले पर पुनर्विचार कर उनका रिन्यूअल नहीं हुआ, तो प्रदेशभर में फिर से एक बड़ा और अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और एनएचएम प्रशासन की होगी. 

जयपुर में पटाखा फैक्‍ट्री का माल‍िक कय्यूम खान ग‍िरफ्तार, ब्‍लास्‍ट में 8 लोगों की हुई थी मौत

Jaipur News LIVE: जयपुर के खोह नागोरियान क्षेत्र में चल रहे पटाखा फैक्‍ट्री में हुए हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी. कय्यूम खान अवैध रूप से पटाखा फैक्‍ट्री चला रहा था. हादसे के बाद से वह फरार चल रहा था. पुल‍िस ने उसे ग‍िरफ्तार कर ल‍िया. 

Today Jaipur News LIVE: सरकारी जमीन कब्‍जा करने को लेकर मारपीट

Today Jaipur News LIVE: जयपुर के गलता गेट थाना क्षेत्र स्थित नाग तलाई इलाके में वन विभाग की सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक ही समुदाय के दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-भाटा चलने लगे. 

Jaipur Today News LIVE: सीएम भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप की जयंती पर क‍िया याद

Jaipur Today News LIVE: सीएम भजनलाल शर्मा ने आज महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें याद क‍िया. सोशल मीड‍िया पर पोस्‍ट करते हुए ल‍िखा क‍ि राष्ट्र गौरव, अदम्य साहस और स्वाभिमान के अमर प्रतीक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर आज मुख्यमंत्री निवास पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका त्याग, अद्वितीय शौर्य और राष्ट्रभक्ति हम सभी को सदैव देशहित में सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देता रहेगा. 

Jaipur News LIVE: अस्पताल से मरीज के जेब से 27 हजार चोरी

Jaipur News LIVE: जयपुर में शाहपुरा के उप-जिला अस्पताल में मरीज के जेब से 27 हजार रुपये चोरी हो गए. मनोहरपुर का रहने वाला अशोक कुमार अपने भाई को इलाज के लिए अस्पताल लाया था. पर्ची काउंटर की भीड़ में जेबकतरे ने पैसे निकाल लिए. सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. 

(इनपुट- हिमांंशु)

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Jaipur Live Updates, Jaipur Live News, Jaipur Latest News In Hindi, Jaipur News In Hindi, Jaipur Today News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com