विज्ञापन
2 hours ago

Jaipur Today News Live: NDTV के जयपुर लाइव पेज (Jaipur LIVE page) पर आपका स्वागत है. सबसे पहले हम आपको बताएंगे की आज जयपुर का मौसम कैसा रहेगा. आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इस नए परिसंचरण तंत्र के सक्रिय होने से जयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. जयपुर के खोह-नागोरियान के करीम नगर में 9 जून को पटाखा फैक्‍ट्री में हुए धमाके से 8 लोगों की मौत हो गई थी. इस पर पुलि‍स कारवाई कर रही है. रात एक बजे पुल‍िस ने पटाखा गोदामों पर छापा मारा. गोदाम में क्षमता 600 किलो की है, जबकि माल 900 से 1000 किलो तक भरा था. गोदाम माल‍िको के ख‍िलाफ कार्रवाई हो रही है. ऐसी अन्‍य खबरें आपको यहां म‍िलती रहेंगी. NDTV ग्राउंड पर मौजूद अपने अनुभवी संवाददाताओं की टीम तथा अन्य विश्वसनीय माध्यमों के माध्यम से आपको सही, सटीक और स्‍पष्‍ट खबरें बताता रहेगा.
 

नए फायर सेफ्टी न‍ियम लागू

राजस्थान में बढ़ती आगजनी की घटनाओं के बीच सरकार की ओर से नए फायर सेफ्टी नियम लागू कर दिए गए हैं. नए नियमों में सभी कमर्शियल भावनों, होटलों, मॉल, पीजी के साथ अपार्टमेंट्स के लिए भी कड़े दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. सभी भवनों को अब राजस्थान में फायर एनओसी लेना अनिवार्य कर दिया गया है. सभी प्रतिष्ठानों को स्वायत्त शासन विभाग की वेबसाइट पर जाकर एनओसी के लिए आवेदन करना होगा. फायर नियमों की अवहेलना करने पर कार्रवाई भी की जाएगी. 

चांदी के कड़ों के ल‍िए मह‍िला की हत्‍या

जयपुर में चांदी के कड़ों के लिए महिला की हत्या कर दी.लूट के बाद कुएं में शव फेंक द‍िया. पर‍िजन 8 दिन से ढूंढ रहे थे. पुल‍िस ने बीना देवी के शव को बाहर निकाला. 

जैसलमेर-जयपुर फ्लाइट फ‍िर बंद

जैसलमेर-जयपुर फ्लाइट एक बार फिर बंद हो गई. जैसलमेर से जयपुर के बीच फ्लाइट सेवा ऑफ-सीजन में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई. 3 मई को शुरू हुई सेवा महज 12 फेरों के बाद बंद हो गई. 14 जून को आखिरी फेरा क‍िया. जयपुर से जैसलमेर केवल 147 यात्री पहुंचे थे. जैसलमेर से जयपुर 126 यात्रियों ने सफर क‍िया.  46 सीटों वाले विमान में यात्री भार बहुत कम था. प्रति फेरा औसतन 10 से 11 यात्री ही मिले. कम बुकिंग से एयरलाइन को भारी आर्थिक नुकसान हुआ. शुरुआती दो सप्ताह में 30 लाख से अधिक घाटा बताया गया है. ल नुकसान करीब 90 लाख रुपए तक पहुंचने का अनुमान है.

 

राजस्थान विश्वविद्यालय में प्रो. एसके गुप्‍ता को कमरे में बंद क‍िया, आरक्षण को लेकर विरोध

राजस्थान विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश में OBC, SC, ST, MBC और EWS वर्गों को आरक्षण नहीं देने पर छात्रों ने व‍िरोध जताया. पीएचडी प्रवेश कन्वीनर प्रो एसके गुप्ता को छात्रों ने कमरे में बंद कर द‍िया. पीएचडी प्रकिया में नियमों की पालना करने की मांग की और धरने पर बैठे गए. छात्र नेता नीरज खीचड और डॉ. रामसिंह सामोता मौजूद रहे. 

Jaipur News LIVE: राजस्‍थान हाई कोर्ट ने प्रेग्‍नेंट नाबाल‍िग को गर्भपता करने की अनुमति दी

राजस्थान हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के कारण प्रेग्नेंट हुई एक नाबालिग लड़की को 25 हफ्ते का गर्भ समाप्त करने की अनुमति दी है. जस्टिस बिपिन गुप्ता ने पीड़िता की मां द्वारा दायर याचिका पर सुनाई करते हुए यह फैसला दिया है. कोर्ट ने संबंधित जिले के मेडिकल बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं के साथ सुरक्षित रूप से गर्भपात कराया जाए. कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि यदि प्रक्रिया के दौरान शिशु का जन्म होता है, तो उसकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी.

यहां विस्तार पढ़ें खबर: राजस्‍थान हाई कोर्ट ने प्रेग्‍नेंट नाबाल‍िग को गर्भपात कराने की अनुमति दी, रेप से हुई थी गर्भवती

Jaipur News LIVE: सीएम भजनलाल शर्मा ने क‍िया योग

12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर क्रीड़ा भारती राजस्थान और आरएसी जवानों के साथ योग एवं प्राणायाम अभ्यास किया. इस अवसर पर उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की आधारशिला बताते हुए प्रदेशवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया. 

Jaipur Today News LIVE: जयपुर में मेड‍िकल की आड़ में कर रहा था नशे का कारोबर, पुलिस ने मारा छापा

जयपुर में मेडिकल की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का पर्दाफाश हुआ है. जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने नार्यानी मेडिकल पर मारा  छापा मारा. 196 एविल इंजेक्शन पुलिस ने बरामद क‍िए. आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर ल‍िया.  डीसीपी नार्थ करन शर्मा के निर्देश पर कार्रवाई हुई. 

Jaipur Today News LIVE: ड‍िप्‍टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने क‍िया योग

राजस्‍थान के ड‍िप्‍टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने आज सुबह जयपुर स्थित राजकीय आवास 384 के उद्यान परिसर में परिवार और स्टाफ के साथ विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं के साथ योगाभ्यास किया. उन्होंने कहा क‍ि  योग हमारे शरीर को ऊर्जा, मन को स्थिरता और जीवन को संतुलन प्रदान करने की प्रभावी साधना है.  नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति, एकाग्रता और आत्मविश्वास भी मजबूत होता है. आप सभी से आग्रह है कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं.  आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर योग के इस जनआंदोलन को मजबूत बनाएं. 

पांचना जल विवाद के समाधान के लिए किसानों प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आज

राज्य सरकार के निर्देश पर पांचना बांध से कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग एवं जल बंटवारे से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए भरतपुर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा की गई. बैठक में जिला कलक्टर सवाई माधोपुर काना राम, जिला कलक्टर करौली अक्षय गोदारा, सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में पांचना बांध के जल प्रबंधन, कमांड एवं कैचमेंट क्षेत्र के हितों तथा वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. संभागीय आयुक्त ने बताया कि दोनों जिलों के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए विवाद के शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मत समाधान के लिए गुरुवार 18 जून को शाम 5 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय, भरतपुर में किसान प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी.

Jaipur News LIVE: सस्ते टूर पैकज का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्‍य गिरफ्तार

जयपुर में लोगों को सस्‍ते टूर पैकेज का झांसा देकर ठगी कने वाले ग‍िरोह का खुलासा हो गया. पुल‍िस ने दो आरोप‍ियों नरेंद्र स‍िह और मोह‍ित स‍िंह को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया. इनके पास से दो मोबाइल, क्रेड‍िट कार्ड और अन्‍य दस्‍तावेज म‍िले हैं, ज‍िसकी जांच की जा रह है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Jaipur Live Updates, Jaipur Latest Update, Jaipur Latest News In Hindi, Jaipur Latest Khabar, Jaipur Weaher
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com