विज्ञापन

रांची RSS दफ्तर पर हमले में सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन, आरोपियों को ISI से मिला था टास्क, लगी UAPA की धारा

जांच एजेंसी से जुड़ें सूत्रों ने बताया कि आरएसएस कार्यालय पर हमला करने वाले आरोपियों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने सोशल मीडिया के जरिए भर्ती किया था. इन लोगों ने बकायदा रेकी कर हमले को अंजाम दिया गया था.

रांची RSS दफ्तर पर हमले में सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन, आरोपियों को ISI से मिला था टास्क, लगी UAPA की धारा
रांची के RSS दफ्तर पर हुए हमले के बाद जांच-पड़ताल में जुटे जवान.
  • रांची के निवारणपुर में स्थित RSS दफ्तर पर हमला करने वाले तीनों आरोपी झारखंड के ही रहने वाले हैं.
  • जांच एजेंसी ने अभी इनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है. मालूम हो कि संघ कार्यालय पर दो पेट्रोल बम फेंके गए थे.
  • ISI का लिंक सामने आने के बाद अब इस हमले के पीछे शहजाद भट्टी मॉड्यूल के होने का शक जताया जा रहा है.
नई दिल्ली/रांची:

Ranchi RSS Office Attack: रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दफ्तर पर हमले में पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है. जांच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार RSS दफ्तर पर हमला करने वाले तीनों आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में थे. ISI ने इन तीनों को सोशल मीडिया के जरिए भर्ती किया था. वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपियों को जांच एजेंसी ने बिहार के गयाजी स्टेशन से पकड़ा. जिसके बाद मामले की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. 

RSS दफ्तर पर हमला करने वाले तीनों आरोपी झारखंड के ही

रांची के  निवारणपुर में स्थित RSS दफ्तर पर हमला करने वाले तीनों आरोपी झारखंड के ही रहने वाले हैं. एक आरोपी रांची से ही है, जबकि दो आरोपी झारखंड के लोहरदगा का रहने वाला है. हालांकि जांच एजेंसी ने अभी इनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है. मालूम हो कि संघ कार्यालय पर दो पेट्रोल बम फेंके गए थे. एक बम RSS दफ्तर के गेट के बाहर बरामद हुआ जबकि दूसरा पेट्रोल बम RSS दफ्तर की छत पर फेंका गया था.

वारदात के ठीक पहले ही असेंबल किया था बम

जांच एजेंसी से जुड़ें सूत्रों ने बताया कि आरएसएस कार्यालय पर हमला करने वाले आरोपियों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने सोशल मीडिया के जरिए भर्ती किया था. इन लोगों ने बकायदा रेकी कर हमले को अंजाम दिया गया था. 16 जून की रात करीब 11 बजकर 35 मिनट पर इन लोगों ने संघ कार्यालय पर बम फेंके.

हमले के पीछे शहजाद भट्टी मॉड्यूल के होने का शक 

ISI का लिंक सामने आने के बाद अब इस हमले के पीछे शहजाद भट्टी मॉड्यूल के होने का शक जताया जा रहा है. हाल ही में दिल्ली पुलिस ने कई राज्यों की पुलिस टीम के साथ मिलकर आईएसआई समर्थिक शहजाद भट्टी मॉड्यूल के 12 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इन सभी की साजिश दिल्ली सहित देश के अन्य शहरों को दहलाने की थी. मामले में और छापेमारी लगातार जारी है.

Latest and Breaking News on NDTV

तीनों आरोपी एक विशेष समुदाय से

जांच एजेंसी ने अभी तक आरोपियों का नाम-पता नहीं डिसक्लोज किया है. लेकिन यह बात सामने आई कि है कि हमले में पकड़े गए तीनों आरोपी एक विशेष समुदाय से हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि ये लोग पेट्रोल बम बनाना सीख रहे थे. आरोपी अभी पूरी तरह से बनाने में एक्सपर्ट नहीं हुए थे. बम का रॉ मैटेरियल मौके से बरामद किया गया है. 

UAPA सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की कई धाराओं के साथ-साथ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 और गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम (UAPA) 1967 की धाराएं भी लगाई गई हैं. खासकर UAPA की धारा 16 और 18 का शामिल होना मामले को आतंकी साजिश के दायरे में ले जाता है, जिससे आरोपियों को जमानत मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है.

कानूनी जानकारों के अनुसार, बीएनएस की धाराएं 118(2), 109(1), 324(5)(6), 326(g) और 61(2) गंभीर आपराधिक साजिश, जानलेवा हमले और नुकसान पहुंचाने से जुड़ी हैं, जिनमें कई मामलों में 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है. वहीं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराएं 4 और 5 के तहत दोषी पाए जाने पर उम्रकैद तक की सजा या लंबी अवधि की कैद हो सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला, गया से पकड़े गए आरोपी

सबसे अहम पहलू UAPA है, जिसके तहत अगर आरोप साबित होते हैं तो यह मामला सामान्य आपराधिक घटना से आगे बढ़कर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा अपराध माना जाएगा. ऐसी स्थिति में आरोपियों को लंबी न्यायिक हिरासत, विशेष अदालत में ट्रायल और कड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता है.

पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है. एसआईटी ने घटना में शामिल आरोपियों को बिहार के गया रेलवे स्टेशन से पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया, जब वे सभी भागने की कोशिश कर रहे थे. 

यह भी पढ़ें - रांची: RSS दफ्तर में पेट्रोल बम फेंकने पर 2 गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से आए थे बदमाश

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
डेप्युटी एडिटर - क्राइम एंड इन्वेस्टिगेशन
साल 2003 में मीडिया करियर की शुरुआत BAG Films से हुई। शुरुआती दिनों से ही अपराध और खोजी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी रही। 2005 में NDTV से जुड़े और उस... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranchi, Ranchi RSS Office Petrol Bomb, Ranchi News, ISI Terror Plot India, Shahzad Bhatti Gang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com