विज्ञापन
58 minutes ago

NDTV के इस विशेष जयपुर लाइव पन्ने (Jaipur LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा, जिससे आप जयपुर के हर बड़े घटनाक्रम को एक साथ इस लाइव  पन्ने पर पढ़ सकेंगे. कल, 28 जून जयपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ. 14 RAS और RMS अधिकारियों के तबादले किए गए. सीएम ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया.

सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती में SOG की कार्रवाई, पचपदरा रिफाइनरी को लेकर तैयारियां समेत कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी और यह पन्ना लगातार अपडेट होता रहेगा. जयपुर में NDTV के संवाददाताओं तथा अन्य स्रोतों के माध्यम से हम शहर की हर बड़ी खबर आप तक पहुंचाते रहेंगे. तो जयपुर की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से.

कल दिनभर की अहम खबर जानने के लिए क्लिक करिए.

Here are the Live Updates of Jaipur News Today:

Jaipur Update Live: जानिए राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल समझौते की अहम बातें

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगभग 295.5 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाई जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उम्मीद जताई कि यह ऐतिहासिक पहल राजस्थान की आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और शेखावाटी सहित प्रदेश के जल संकटग्रस्त क्षेत्रों के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगी. राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल समझौते के मुताबिक, चूरू जिले के हंसियावास जलाशय तक पाइपलाइन का विस्तार होगा. पूरी डिटेल जानने के लिए यहां क्लिक करिए.

Jaipur News: जयपुर में सफाई-व्यवस्था बदहाल

राजधानी जयपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई-व्यवस्था बदहाल है. कई इलाकों में ट्रैफिक जाम तक की नौबत आ गई. व्यापार प्रभावित होने से दुकानदार भी परेशान है. जयपुर से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए. 

Jaipur News Live: यमुना जल समझौते पर राजस्थान और हरियाणा के बीच MoA साइन

राजस्थान और हरियाणा के बीच 'यमुना जल समझौता' के MoA साइन हो गया है. इसके तहत यमुना का पानी अंडरग्राउंड पाइपलाइन के जरिए राजस्थान पहुंचेगा. राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी के बीच एमओए साइन हुआ. गृहमंत्री अमित शाह और जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल भी मौजूद थे. 

Jaipur Crime News: भारत-आयरलैंड क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते 5 युवक गिरफ्तार

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने प्रताप नगर के एक फ्लैट में दबिश दी.  भारत-आयरलैंड क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते 5 युवकों को पकड़ा है. मौके से 13 मोबाइल, 2 लैपटॉप और 2 रजिस्टर बरामद किए. लेपटॉप में सट्टे से जुड़े करोड़ों के हिसाब की बात कही जा रही है. पुलिस के मुताबिक, दिल्ली निवासी रोलेक्स नाम का व्यक्ति बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाता था. इन बैंक खातों में हर दिन 15 से 20 लाख रुपयों के लेन-देन की बात सामने आई है.

Alia bhatt in Jaipur: जयपुर पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ जयपुर पहुंचीं. फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए दोनों एक्ट्रेस प्राइवेट चार्टर विमान से पिंकसिटी पहुंची हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर फैंस की लंबी लाइन दिखी. दोनों अभिनेत्री आज शहर में कई प्रमोशनल कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. जवाहर सर्किल स्थित सिनेमा में मीडिया से रूबरू भी होंगी.

 

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस के किन नेताओं की AICC से होगी विदाई? बदलाव की सुगबुगाहट तेज

कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. कई नेताओं की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार कर ली गई है. इस लिस्ट में राजस्थान कांग्रेस के कई नेता भी शामिल है. सचिन पायलट, दिव्या मदेरणा, हरीश चौधरी और भंवर जितेंद्र सिंह समेत 9 नेताओं को लेकर भी अटकलें तेज हैं. यहां क्लिक कर जानिए पूरी अपडेट.

Jaipur Strike: वैशालीनगर, खातीपुरा और हसनपुरा में लगा कचरे का ढेर

जयपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर जयपुर की सड़कों पर दिखने लगा है. वैशालीनगर, खातीपुरा, हसनपुरा इलाके में कचरे का ढेर लगा है. स्थानीय लोग और राहगीर कचरे की बदबू से परेशान हैं.  

Jaipur Live: नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ. देर रात 14 RAS-RMS अधिकारियों के तबादले किए गए. 

Rajasthan Update: देखिए राजस्थान की 10 बड़ी खबरें

Jaipur News: राजस्थान के छोटे शहरों में सड़क, सीवरेज और ड्रेनेज होंगे अपग्रेड

प्रदेश में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को रफ्तार देने के लिए अगले 5 साल का प्लान तैयार है. 'अर्बन चैलेंज फंड' (UCF) के जरिए करीब ₹15,800 करोड़ खर्च होंगे. सड़क-सीवरेज और ड्रेनेज की दशा सुधारने के लिए स्थानीय निकायों को मदद मिल सकेगी. यहां क्लिक कर पढ़िए राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का पूरा प्लान.

Rajasthan Live: शेखावाटी के 3 जिलों को मिलेगा यमुना का पानी

यमुना जल परियोजना से शेखावाटी के 3 जिलों सीकर, चूरू और झुंझुनूं को खेती और पेयजल के लिए पानी मिलेगा. आज कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय गृह सचिव, केन्द्र सरकार और दोनों प्रदेशों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे.  

Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट में आज से अदालती कार्यवाही होगी शुरू

1 जून से 28 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज से फिर अदालतें खुलेंगी. सुनवाई का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा. राजस्थान हाईकोर्ट में भर्ती परीक्षा से से जुड़े चार मामलों पर सुनवाई होनी है. शिक्षक भर्ती-2025 लेवल 1, शिक्षा विभाग में व्याख्याता पद पर पदोन्नति, पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में एनसीसी प्रमाण पत्र के नंबर नहीं देने और SI भर्ती-2021 में आवेदन वंचित प्रकरण मामलों की सुनवाई होगी. 

Yamuna Link Project:आज यमुना जल समझौते पर राजस्थान और हरियाणा के बीच साइन होगा MoA

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज (29 जून) सुबह 8:30 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. सुबह 11:30 बजे दिल्ली में यमुना जल परियोजना के संबंध में MOA हस्ताक्षर कार्यक्रम होगा. हरियाणा और राजस्थान के बीच समझौता साइन होगा. इससे पहले दोनों राज्यों के बीच एमओयू हुआ था और DPR तैयार हो चुकी है. एमओए में दोनों राज्यों की तरफ से होने वाले आर्थिक योगदान और अन्य खर्चे का जिक्र होगा. MOA कानूनी रूप से बाध्यकारी यानी एक विधिक दस्तावेज होता है, जिसे कानूनी रूप से पूरा करने के लिए दोनों पक्ष बाध्य होते हैं.

Jaipur Weather Live: जयपुर में बारिश का अलर्ट

आज जयपुर, टोंक, बूंदी, झालावाड़, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर, अलवर, धौलपुर और डीग में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Jaipur Live News, Jaipur Latest News, Jaipur Updates, Jaipur News Live, Rajasthan News Live
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com