विज्ञापन

जयपुर में पत‍ि बना हैवान, पत्नी और तीन मासूम बेटियों को ईंट से कूंचकर मार डाला 

​जयपुर करधनी के गोविंदपुरा में कलयुगी पिता राहुल झा ने खौफनाक तांडव क‍िया. अपने पूरे पर‍िवार को खत्‍म कर द‍िया. हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया.

चार लोगों की हत्या की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.
NDTV Reporter

जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया. पति ने अपने ही हाथों अपना हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया. घरेलू कलह में राहुल झा ने अपनी पत्नी और 3 जवान बेटियों की हत्‍या कर दी. सिर पर ईंट से कूंचकर मार डाला.  गीता (40) और तीनों बेटियां नंदिनी, गिरीशा और राधिका (ज‍िनकी उम्र 17 से 23 वर्ष) ने गहरी नींद में थीं. राहुल झा ने ईंट उठाई और एक-एक करके चारों के सिर पर जानलेवा वार करने शुरू कर दिए. वार इतने वीभत्स और ताकत से किए गए थे कि कमरे की दीवारें और फर्श खून के छींटों से लाल हो गए. चीखने-चिल्लाने तक का मौका किसी को नहीं मिला, और चारों ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया.

​सुबह 10 बजे खुला राज

​घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब घर से कोई हलचल न होने पर आसपास के लोगों और रिश्तेदारों को शक हुआ. सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस की भारी नफरी और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे. अंदर का नजारा देखकर पुलिसकर्मी दंग रह गए. एक ही कमरे में पत्नी और तीन बेटियों की खून से सनी लाशें पड़ी हुई थीं.  

घर में केवल राहुल झा के 85 साल के पिता थे, जो इस भयावह मंजर से बदहवास स्थिति में मिले. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राहुल झा मौके से फरार हो चुका था.

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) और डॉग स्क्वायड की टीमों को तुरंत मौके पर बुलाया गया.  एफएसएल टीम ने खून के नमूनों, ईंट पर उंगलियों के निशान और घटना स्थल से अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. वारदात की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद गोविंदपुरा में आरोपी के मकान के बाहर हजारों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. हर कोई इस दर्दनाक और सनसनीखेज हत्याकांड को सुनकर सन्न था. 

​पुलिस तलाश में जुटी

​शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे गहरा पारिवारिक विवाद, और कलह वजह हो सकती है. हालांकि, कत्ल की असली वजह क्या थी, यह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो पाएगा.

विशेष टीमों का गठन किया 

पुलिस आयुक्त कार्यालय के निर्देश पर आरोपी राहुल झा की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है. शहर के सभी नाकों और सीमाओं पर सख्त नाकाबंदी कर दी गई है. पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. एक ही झटके में चार जिंदगियों को बेरहमी से लीलने वाले इस नरसंहार ने जयपुर को स्तब्ध कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: न‍िकाय चुनाव: क‍िशनगढ़ में मारपीट, डूंगरपुर में बदला EVM; एक घंटे प्रभाव‍ित रही वोट‍िंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Murder News, Jaipur Murder, Jaipur Crime, Wife Murder, Daughter Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com