विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2018

जयपुर में दो लोगों से 14 लाख रुपये बरामद

मुखबिर की सूचना पर मांडल चौराहे पर नाकेबंदी कर विजयनगर से भीलवाडा जा रही एक कार की जांच में दो व्यक्तियों के पास 14 लाख रूपये के भारतीय मुद्रा मिले. 

जयपुर में दो लोगों से 14 लाख रुपये बरामद
राजस्थान पुलिस
जयपुर: राजस्थान के भीलवाडा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में कल रात कार में सवार दो व्यक्तियों से 14 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा जब्त की गई. जांच अधिकारी साबिर मोहम्मद ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मांडल चौराहे पर नाकेबंदी कर विजयनगर से भीलवाडा जा रही एक कार की जांच में दो व्यक्तियों के पास 14 लाख रूपये के भारतीय मुद्रा मिले. 

उन्होंने बताया कि पूछताछ में मुद्रा का कोई दस्तावेज नहीं दिखाने और मुद्रा के बारे में सही तरीके से जवाब नहीं दे पाने पर मुद्रा जब्त कर ली गई.

उन्होंने बताया कि दोनों के पास से दो हजार रूपये के 670 नोट, पांच सौ रुपये के 100 नोट और 100 रुपये के 100 नोट बरामद किये गए हैं. उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों के पास पहचान पत्र ओर कार के कागजात सही पाये गये.
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cash Revovered, Jaipur, Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com