विज्ञापन

सीकर के ख‍िलाड़ी को राष्‍ट्रपत‍ि भवन से आया बुलावा, एट होम रिसेप्शन में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  'मन की बात' के 131वें एपिसोड में रामदेव सिंह की प्रेरणादायक कहानी देशवासियों से साझा की थी. 

सीकर के ख‍िलाड़ी को राष्‍ट्रपत‍ि भवन से आया बुलावा, एट होम रिसेप्शन में होंगे शामिल
सीकर के रामदेव सिंह मील को राष्ट्रपति भवन से न्योता आया है.
NDTV Reporter

सीकर के रामदेव सिंह मील को स्वतंत्रता दिवस  पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित 'एट होम रिसेप्शन' में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. रामदेव कंवरपुरा गांव निवासी एवं विद्युत विभाग में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं.   राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक आमंत्रण के अनुसार, यह समारोह 15 अगस्त को शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र (RBCC), नई दिल्ली में आयोजित होगा. 

मां ने रामदेव सिंह अपनी किडनी दी थी 

रामदेव सिंह मील को समाज में उनके प्रेरणादायी योगदान, अंग प्रत्यारोपण के बाद खेलों में उत्कृष्ट उपलब्धियों और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने के लिए इस सम्मानित समारोह में बुलाया गया है. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देशभर से आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों से मुलाकात करेंगी. 

2012 में रामदेव की फेल हो गई थीं दोनों किडनी 

रामदेव सिंह मील की जीवन यात्रा संघर्ष, साहस और संकल्प की मिसाल है. वर्ष 2012 में उनकी दोनों किडनी फेल हो गई थीं, जिसके बाद उनकी माता ने उन्हें अपनी एक किडनी दान की. सफल किडनी प्रत्यारोपण और लंबे उपचार के बाद उन्होंने जीवन को नई दिशा देते हुए खेलों को अपना लक्ष्य बनाया.

उनकी प्रेरणादायी कहानी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 131वें एपिसोड में देशवासियों के सामने साझा किया था.  इसके बाद रामदेव सिंह राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में सफल रहे. 

रामदेव ने ट्रांसप्लांंट गेम्स में जीते थे पदक  

उन्होंने मुंबई में आयोजित नेशनल ट्रांसप्लांट गेम्स में 2 बार हिस्सा लेकर गोल्ड और सिल्वर सहित कई पदक अपने नाम किए. वर्ष 2025 में जर्मनी के ड्रेसडेन में आयोजित 25वें वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का गौरव बढ़ाया. भाला फेंक, लंबी कूद, बॉल थ्रो, डिस्कस थ्रो में एक स्वर्ण पदक सहित 4 पदक प्राप्त किए. वर्तमान में भी वह नियमित प्रशिक्षण के साथ अंग प्रत्यारोपण करा चुके लोगों को खेलों और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. 

क्या है 'एट होम रिसेप्शन'

राष्ट्रपति भवन का 'एट होम रिसेप्शन' स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर आयोजित होने वाला पारंपरिक आधिकारिक स्वागत समारोह है.  इसकी मेजबानी भारत के राष्ट्रपति करते हैं. इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों, जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों, विदेशी मेहमानों और विशिष्ट व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाता है. यह आयोजन देश की विविध कला, संस्कृति और उपलब्धियों का प्रतीक माना जाता है. 

यह भी पढ़ें: दो मह‍िला बंद‍ियों को अजमेर जेल से चुपचाप बाहर ले गए, कुछ घंटे बाद वापस लाया; जेलर और जेल प्रहरी पर केस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Sikar News, Rastrapati Bhawan, At Home At Home Invitation, Rastrapati Bhavan Cultural Centre
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com