विज्ञापन

ओवैसी का हाथ थाम बेनीवाल बोले- 'जाट-मुस्लिम बनेंगे तीसरा विकल्प', निकाय चुनाव में AIMIM-RLP का गठबंधन

हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के गठबंधन को भाजपा-कांग्रेस के दो ध्रुवीय मुकाबले के बीच तीसरे मोर्चे की जमीन तैयार करने की कोशिश समझा जा रहा है.

ओवैसी का हाथ थाम बेनीवाल बोले- 'जाट-मुस्लिम बनेंगे तीसरा विकल्प', निकाय चुनाव में AIMIM-RLP का गठबंधन
जयपुर में एक मंच पर हनुमान बेनीवाल और असदुद्दीन ओवैसी
x/@hanumanbeniwal

राजस्थान के नगर निकाय चुनाव के बीच राजस्थान में एक नई सियासी तस्वीर दिखाई दे रही है. प्रदेश के लिए राजनीतिक मायने से महत्वपूर्ण बताए जा रहे स्थानीय चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) और हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने गठबंधन किया है. दोनों नेताओं ने चुनाव प्रचार करते हुए जयपुर में मंच साझा किया. दोनों नेताओं ने कहा कि उनका गठबंधन प्रदेश की जनता के समक्ष दोनों बड़ी पार्टियों, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का तीसरा विकल्प बनकर उभरेगी.

बेनीवाल और ओवैसी ने जयपुर के भट्टा बस्ती के वार्ड 146 में एक मंच पर चुनावी सभा की. दोनों नेताओं ने इस सीट से AIMIM प्रत्याशी फिरोज बानो के समर्थन में प्रचार किया.

राजस्थान में तीसरा विकल्प 

दोनों नेताओं ने भाजपा-कांग्रेस के सामने तीसरा राजनीतिक विकल्प खड़ा करने का ऐलान किया. ओवैसी ने राजस्थान की राजनीति में तीसरे विकल्प की शुरुआत के संकेत दिए. 

ओवैसी ने कहा,"राजस्थान की सियासत हमेशा से बीजेपी और कांग्रेस के हाथों में रही. अब हम और आरएलपी के लोगों को फुटबॉल की तरह इस्तेमाल किया गया. कभी इसके पैर में, तो कभी उसके पैर में."

उन्होंने कहा निकाय चुनाव से शुरू हुआ साथ आगे विधानसभा चुनाव तक जारी रह सकता है. उन्होंने कहा,"यह सिर्फ निकाय चुनाव तक की बात नहीं रहेगी, बल्कि राजस्थान के आनेवाले विधासभा चुनाव और यूपी के चुनाव में भी ओवैसी और बेनीवाल मिलकर फिरकापरस्त ताकतों का मुकाबला करेंगे."

दोनों नेताओं ने कहा कि उनका गठबंधन आगे भी जारी रहेगा

दोनों नेताओं ने कहा कि उनका गठबंधन आगे भी जारी रहेगा
Photo Credit: x/@hanumanbeniwal

जाट-मुस्लिम एकजुटता

वहीं आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जयपुर की धरती से नई राजनीति का आगाज हो रहा है. बेनीवाल ने जाट-मुस्लिम राजनीतिक एकजुटता का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा,"जाट और मुस्लिम पहले भी साथ रहे हैं, आगे भी यह साथ बना रहेगा." बेनीवाल ने कहा कि उनका गठबंधन सिर्फ चुनाव लड़ने तक सीमित नहीं, मुद्दों पर संघर्ष भी करेगा.

ये भी पढ़ें-: राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून, धौलपुर में त्राहिमाम, 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asaduddin Owaisi, Hanuman Beniwal, AIMIM, Rashtriya Loktantrik Party, Rashtriya Loktantrik Party- RLP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com