- गाजियाबाद में 14 साल की छात्रा ने दसवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की घटना सामने आई है
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत हार्ड इंजरी से हुई और शरीर में सात जगह हड्डियां टूटी मिलीं
- परिवार ने स्कूल की एक टीचर पर छात्रा को गणित में कमजोर होने के कारण प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. गाजियाबाद में शनिवार, 26 सितंबर को 14 साल की छात्रा ने गुलमोहर अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी. यह छात्रा 7वीं क्लास में पढ़ती थी. चूंकि मामला सुसाइड से मौत का नहीं, तो उसके पीछे की वजह भी चौंकाने वाली है. परिजन स्कूल की एक टीचर पर आरोप लगा रहे हैं और एक ऐसी डायरी भी सामने आई जिसे सुसाइड की वजह से जोड़ा जा रहा है. रविवार शाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत हार्ड इंजरी से होना सामने आया है. बच्ची के शरीर में 7 जगह हड्डियां टूटी मिली हैं. परिजनों ने स्कूल की एक टीचर पर छात्रा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि छात्रा गणित यानी मैथ्य में कमजोर थी और टीचर उसे डांटती थीं. छात्रा ने अपनी डायरी में भी इस बारे में लिखा था. परिवार ने फिलहाल किसी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है. घटना गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र की है.
गणित में कमजोर थी छात्रा, डायरी में लिखा था
परिजनों के मुताबिक, छात्रा बताती थी कि वह गणित में कमजोर है और स्कूल में टीचर उसे डांटती हैं. परिवार का दावा है कि छात्रा ने अपनी डायरी में भी टीचर की ओर से की जा रही प्रताड़ना का जिक्र किया था. परिजनों ने इसी मानसिक दबाव को छात्रा के सुसाइड करने की वजह बताया है. हालांकि, इस संबंध में परिवार की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है.
परिवार ने कार्रवाई से किया इनकार
पुलिस ने छात्रा के परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली. पिता ने बताया कि बेटी गणित में कमजोर होने और टीचर की डांट की बात बताती थी. पुलिस ने शिकायत देने के लिए कहा, लेकिन परिवार ने कार्रवाई से इनकार कर दिया. परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से भी मना किया था. इसके बावजूद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया.
डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. अभी तक की जांच में छात्रा के सुसाइड करने की बात सामने आई है. परिवार ने फिलहाल किसी के खिलाफ कार्रवाई से इनकार किया है.
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |
| (अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं