विज्ञापन

गंगानगरी किन्नू को विदेशों में एक्सपोर्ट करने की तैयारी, बनेगा देश का पहला 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'

देश में पहले से ही किन्नू को लेकर अपनी अलग पहचान रखनेवाले श्रीगंगानगर में अब सरकार ने टांटिया ग्रुप को एक सेंटर बनाने का काम सौंपा है जहां फसलों को लेकर रिसर्च किया जाएगा जिससे किसानों को फायदा होगा.

गंगानगरी किन्नू को विदेशों में एक्सपोर्ट करने की तैयारी, बनेगा देश का पहला 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'
गंगानगरी किन्नू अपने स्वाद की वजह से अलग पहचान रखता है
NDTV
  • श्रीगंगानगर में देश का पहला किन्नू सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा.
  • इस सेंटर का उद्देश्य किन्नू की गुणवत्ता सुधारने, उत्पादन बढ़ाने और नई वेरायटी विकसित करना होगा
  • टांटिया ग्रुप सरकार के साथ मिलकर सेंटर बनाएगा जहां किन्नू किसानों की आमदनी बढ़ाने पर काम होगा

श्रीगंगानगर के किन्नू को अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी नई पहचान दिलाने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए गंगानगरी किन्नू की मिठास और खास पहचान को अब वैज्ञानिक रिसर्च का सहारा मिलने जा रहा है.राजस्थान सरकार ने जिले में किन्नू का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा जो देश में ऐसा पहला सेंटर होगा. हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल रूप से इसका शिलान्यास किया. केंद्र सरकार की राष्ट्रीय कृषि योजना के तहत यह सेंटर अनुदानित होगा. सेंटर में किन्नू की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाने के साथ रिसर्च, नई वेरायटी, किसानों की ट्रेनिंग और एक्सपोर्ट पर भी फोकस रहेगा.

किसानों की कमाई बढ़ाने की कोशिश

राजस्थान सरकार ने जिले में किन्नू का सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ किन्नू यानी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की जिम्मेदारी टांटिया ग्रुप को सौंपी है. टांटिया ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोहित टांटिया के मुताबिक, श्रीगंगानगर के किन्नू की मिठास और गुणवत्ता इसे दूसरे फलों से अलग बनाती है, लेकिन किसानों को अब तक इसका अपेक्षित बाजार और कीमत नहीं मिल पाई है.

किन्नू की नई वेरायटी विकसित करने का प्रयास किया जाएगा

किन्नू की नई वेरायटी विकसित करने का प्रयास किया जाएगा
Photo Credit: NDTV

सेंटर के जरिए वैज्ञानिकों के साथ मिलकर किन्नू की बागवानी को आगे बढ़ाने, नई वेरायटी तैयार करने और एक्सपोर्ट की संभावनाओं पर काम किया जाएगा. साथ ही ऐसे पौधे तैयार करने की कोशिश होगी, जिन्हें किसानों को उपलब्ध कराया जा सके और फल प्राप्त करने के लिए चार साल तक इंतजार न करना पड़े.

वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि नई किस्मों से किसानों को जल्दी फसल मिलेगी

वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि नई किस्मों से किसानों को जल्दी फसल मिलेगी
Photo Credit: NDTV

सेंटर में रिसर्च के साथ ट्रेनिंग

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में किन्नू की क्वालिटी और क्वांटिटी बढ़ाने के लिए रिसर्च के साथ किसानों को आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग भी दी जाएगी. टांटिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. एम.एम. सक्सेना का कहना है कि वैज्ञानिक रिसर्च के जरिए उत्पादन बढ़ाने के साथ किन्नू की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है. नई तकनीकों और नई किस्मों पर काम होने से किसानों को बेहतर विकल्प मिलेंगे. सेंटर के कृषि विद्यार्थियों के लिए भी व्यावहारिक ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बनने की उम्मीद है.

हॉर्टिकल्चर विभाग की उपनिदेशक प्रीति गर्ग

हॉर्टिकल्चर विभाग की उपनिदेशक प्रीति गर्ग
Photo Credit: NDTV

हॉर्टिकल्चर विभाग की उपनिदेशक प्रीति गर्ग के मुताबिक सेंटर को सरकारी अनुदान से विकसित किया जाएगा. सेंटर में होने वाला रिसर्च और किसानों के लिए प्रस्तावित प्रशिक्षण निश्चित रूप से क्षेत्र के बागवानों के लिए फायदेमंद साबित होगा. उत्पादन से लेकर गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक तक, किन्नू की खेती को वैज्ञानिक आधार देने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

किन्नू किसान शिवप्रकाश ने सेंटर से लाभ होने की उम्मीद जताई

किन्नू किसान शिवप्रकाश ने सेंटर से लाभ होने की उम्मीद जताई
Photo Credit: NDTV

किसानों को उम्मीद

किन्नू की खेती से जुड़े किसान भी सरकार की इस पहल को उम्मीदों से जोड़कर देख रहे हैं. किसान शिवप्रकाश सहारन ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए राजस्थान सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इससे किन्नू पर रिसर्च का दायरा बढ़ेगा. नई तकनीक और वैज्ञानिक जानकारी मिलने से पैदावार बढ़ने के साथ क्वालिटी का उत्पादन भी बेहतर होगा. उनका मानना है कि सेंटर बनने से श्रीगंगानगर के बागवानों को सीधा फायदा मिलेगा और किन्नू की खेती को नई दिशा मिलेगी.

ये भी पढ़ें-: राजस्थान से पहली बार रेगिस्तान के फल का निर्यात, बीकानेर से बांग्लादेश भेजा गया 11 टन हलावी खजूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sri Ganganagar, Rajasthan News, Kinnow Farming, Rajasthan Farming, Sriganganaar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com