विज्ञापन

ससंद हमले में रीढ़ टूटी, 22 साल से ब‍िस्‍तर पर पूर्व NSG कमांडो; वोट देने पहुंचे 

पूर्व एनएसजी कमांडो हर चुनाव में वोट जरूर डालने जात हैं. कमर के नीचे का ह‍िस्‍सा पूरी तरह से लकवाग्रस्‍त है, फ‍िर उनक हौसाल नहीं टूटा.  

ससंद हमले में रीढ़ टूटी, 22 साल से ब‍िस्‍तर पर पूर्व NSG कमांडो; वोट देने पहुंचे 
पूर्व एनएसजी कमांडो को गोद में उठाकर वोट डलवाया.
NDTV Reporter

जयपुर में निकाय चुनाव के दौरान एक तस्वीर ने हर किसी का दिल जीत लिया.  झोटवाड़ा के वार्ड 23 स्थित मतदान केंद्र पर संसद हमले के वक्त एनएसजी कमांडो रहे देशराज वोट डालने पहुंचे. संसद में हमले के दौरान उनकी रीढ़ टूट गई थी, और पिछले करीब 22 वर्षों से वे बिस्तर पर हैं.  शुक्रवार को देशराज पहले अपने बेटे की गोद में मतदान केंद्र पहुंचे और फिर व्हीलचेयर के सहारे बूथ तक गए.  उन्हें देखते ही वहां मौजूद लोग सम्मान में खड़े हो गए. बूथ लेवल अधिकारी (BLO) ने उन्हें मतदान केंद्र के अंदर तक पहुंचाने में मदद की. देशराज ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर एक मिसाल कायम की. 

शरीर लकवाग्रस्त हो गया 

देशराज ने कहा, "देश के लिए लड़ते हुए मेरी रीढ़ टूट गई, और शरीर को लकवा हो गया, लेकिन हौसला नहीं टूटा. जब जवान सीमा पर देश के लिए लड़ सकते हैं, तो मैं घर बैठकर अपना वोट कैसे छोड़ सकता हूं? सरकारें आती-जाती रहेंगी, लेकिन एक फौजी का फर्ज वोट देना भी है."

सुबह से ही मतदान की तैयारी में लग गऐ थे 

उनके बेटे के मुताबिक, पिता ने सुबह से ही मतदान की तैयारी शुरू कर दी थी. घर पर दिनभर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए वे शाम को वोट डालने पहुंचे. बारिश के बीच भी उनका हौसला कम नहीं हुआ. नहाने, कपड़े पहनने और तैयार होने में करीब दो घंटे लगे, लेकिन वोट डालने का जुनून ऐसा था कि उन्होंने हार नहीं मानी. 

बेटे की मदद से करते हैं काम 

देशराज की जिंदगी आसान नहीं रही.  कमर के नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त है और रोजमर्रा के कामों के लिए उन्हें बेटे की मदद लेनी पड़ती है.  पत्नी के निधन के बाद अकेलेपन का दर्द भी उनके जीवन का हिस्सा बन गया है.  इसके बावजूद लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा चुनाव या निकाय चुनाव—देशराज हर बार मतदान करना नहीं भूलते. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Parliyament, NSG Commando, Paralysis Patient, Parliament Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com