दशहरा-दिवाली का त्योहार पास आ रहा है. ऐसे में आप भी अपने लिए एक नई कार खरीदना चाह रहे हैं जो बेहतरीन माइलेज के साथ आए और कीमत भी बजट में तो आपके पास कई ऑप्शन हैं. आपके पास नई लॉन्च Tata Aeris से लेकर Maruti Suzuki Dzire खरीदने का विकल्प है. अच्छी बात है कि आपको सुरक्षा और माइलेज से कोई समझौता नहीं करना पड़ेगा. आइए, फटाफट आपको तीन बेतरीन बजट में आने वाली सेडान कारों के बारे में बताते हैं.
Tata Aeris
टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी नई सेडान Tata Aeris को पिछले महीने लॉन्च कर दिया है. पर्सनल बायर्स को ध्यान में रखकर स्पेशली डिजाइन की गई ये कार पेट्रोल और iCNG दोनों ऑप्शन के साथ पेश की गई है. ये कार AMT गियरबॉक्स के विकल्प के साथ आती है जो आपके राइडिंग एक्सपीरियंस को आरामदायक बनाता है. आपको बता दें कि इसके पेट्रोल मॉडल की शुरुआती इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम कीमत 5.29 लाख रखी गई है. जबकि इसके iCNG मॉडल की कीमत 6.29 लाख से शुरू होती है.
पेट्रोल वेरिएंट में इसका ARAI माइलेज 19.0 से 19.2 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट में 26.49 से 28.06 किमी/किग्रा के बीच रहने वाला है. सुरक्षा के मामले में टाटा ने इसमें कोई समझौता नहीं किया है. ये कार छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और एक मजबूत केबिन स्ट्रक्चर से लैस है. इसमें हिल होल्ड कंट्रोल, कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल और रोल-ओवर मिटिगेशन जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं.
केबिन में ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर/ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ एक शानदार 360-डिग्री HD कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और दुर्घटना के समय आपातकालीन सहायता के लिए पोस्ट-क्रैश एसओएस (SOS) सपोर्ट भी दिया गया है. इसके iCNG वेरिएंट में खास सुरक्षा तकनीक जैसे डेडकिटेड लीक डिटेक्शन, थर्मल इंसिडेंट प्रोटेक्शन और सीधे सीएनजी मोड में गाड़ी स्टार्ट करने की सुविधा मिलती है.
यह भी पढ़ें- Honda की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक, कीमत 82.25 हजार, माइलेज 55 KM तक
Maruti Suzuki Dzire
भारतीय सड़कों पर सालों से राज करने वाली Maruti Suzuki Dzire ने न्यू-जेनरेशन अवतार में देश में एंट्री की है. ये कार बजट खरीदारों के लिए सबसे भरोसेमंद और पैसा वसूल ऑप्शनों में से एक बनी हुई है. इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 6.26 लाख से 9.32 लाख के बीच रखी गई हैं. इसके सबसे लोकप्रिय VXi और ZXi CNG ट्रिम्स की कीमतें लगभग 8.04 लाख से शुरू होती हैं.
ये कार कंपनी के बिल्कुल नए और रिफाइंड 1.2-लीटर Z-series इंजन के साथ आती है. कंपनी का दावा है कि CNG मोड में 33.73 KM/Kg का बंपर माइलेज देती है. फीचर्स की लंबी लिस्ट में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और Apple कारप्ले कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल और रियर एसी वेंट्स शामिल हैं. सुरक्षा के मोर्चे पर नई डिजायर ने इतिहास रचते हुए Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और एबीएस (ABS) जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं.
Hyundai Aura
हुंडई की Hyundai Aura अपने रिफाइंड केबिन परफॉर्मेंस तथा स्पोर्टी डिजाइन के लिए जानी जाती है. इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख से ₹8.54 लाख के बीच है. जबकि इसके CNG वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 7.76 लाख से 8.54 लाख के दायरे में हैं. ये कार हुंडई के बेहद साइलेंट 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल-सीएनजी इंजन से पावर्ड होती है. कंपनी का दावा है कि ये कार 28.4 km/kg तक माइलेज देती है. इसके केबिन को स्पोर्टी फील देने के लिए इसमें फुटवेल लाइटिंग, 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. हुंडई ने यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता करते हुए इसमें 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और रात में पार्किंग को सुरक्षित बनाने के लिए रियर व्यू पार्किंग कैमरा दिया है.
यह भी पढ़ें- सबसे सस्ती 7 सीटर कार, 21 किमी का माइलेज, जानें टॉप शहरों में ऑन-रोड कीमत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं