विज्ञापन

हैदराबाद एयरपोर्ट पर हड़कंप, विमान के टेक-ऑफ से पहले बजा इमरजेंसी अलार्म, घबरा गए सभी यात्री

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक यात्री ने उड़ान भरने की तैयारी कर रहे विमान का इमरजेंसी दरवाजा खोलने की कोशिश की है. जिससे हड़कंप मच गया.

हैदराबाद एयरपोर्ट पर हड़कंप, विमान के टेक-ऑफ से पहले बजा इमरजेंसी अलार्म, घबरा गए सभी यात्री
हैदराबाद एयरपोर्ट पर क्यों मचा हड़कंप
हैदराबाद:

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2 अक्तूबर को हड़कंप मच गया. क्योंकि शुक्रवार सुबह आंध्र प्रदेश के कडप्पा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट जब उड़ान भरने की तैयारी में थी. तभी फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने विमान का इमरजेंसी दरवाजा खोलने की कोशिश की है. जिससे सब हैरान रह गए. एयरलाइन स्टाफ ने तुरंत मामले की जानकारी अधिकारियों को दी, जिसके बाद यात्री को विमान से नीचे उतार दिया गया. उसे राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिस को सौंप दिया गया. जबकि इसके तुरंत बाद प्लेन में अधिकारियों ने जांच भी की है. 

यात्री से बज गया था अलॉर्म 

पुलिस ने मामले की जांच के बाद बताया बोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान यात्री को 9वीं लाइन से दूसरी लाइन में भेजा गया, जो इमरजेंसी एग्जिट वाला सिटिंग एरिया है, अपनी सीट पर बैठते समय उसने इमरजेंसी एग्जिट का हैंडल छू लिया था. जिससे सिक्योरिटी सेंसर का अलार्म बज गया. RGIA पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. यात्री ने पुलिस को बताया कि उसने अनजाने में इमरजेंसी एग्जिट का हैंडल छुआ था. हालांकि जैसे ही अलार्म बजा था, तुरंत स्टॉफ एक्टिव हो गया था. सुरक्षा के लिहाज से तुरंत यात्री को रोका गया था. इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई की है. 

ये वीडियो भी देखिए

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह समझ में आया है कि यात्री की मंशा कोई नुकसान पहुंचाने या जानबूझकर दरवाजा खोलने की नहीं थी. उससे पुलिस ने सख्ती से भी पूछताछ की है. पहली नजर में यह घटना पूरी तरह से एक अनजाने में हुआ मामला लग रहा है. यात्री केवल अपनी सीट ठीक कर रहा था. इसी चक्कर में उससे अलॉर्म बज गया था. पुलिस ने यात्री से एक लिखित स्पष्टीकरण पत्र भी लिया है. 

हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी सख्त रहती है सुरक्षा

दरअसल, हैदराबाद में शुक्रवार को हुई घटना गलती से हुआ मामला माना जा रहा है. लेकिन हाल के दिनों में भारत में हवाई यात्रियों द्वारा इमरजेंसी एग्जिट के साथ छेड़छाड़ करने या अनजाने में उसे छूने के कई मामले सामने आ चुके हैं. ऐसे में सुरक्षा स्टाफ पूरी तरह से एक्टिव रहता है. दूसरा यह ताजा घटना दुबई-तेल अवीव फ्लाइट को हाईजैक करने की कथित कोशिश में को-पायलट द्वारा फ्लाईदुबई फ्लाइट के कैप्टन पर हमले के कुछ ही दिनों बाद हुई है. ऐसे में अचानक हड़कंप मच गया था. फिलहाल स्थिति नॉर्मल है. 

ये भी पढे़ंः स्मित मच्छार ने बताया- हमले के दौरान हनुमान चालीसा पढ़ता रहा, उसी से मिली हिम्मत और हौसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad Airport, Hyderabad Airport Authorities, Hyderabad News Today, Hyderabad Airport Lounge, Hyderabad Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com