विज्ञापन

राजस्थान में सरपंच बनने की सनक, पिता ने की बेटे-बहू को गाड़ी से कुचला, चुनाव लड़ने से रोक रहे थे

राजस्थान के चूरू जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बेटे-बहू ने अपने पिता को सरपंच का चुनाव लड़ने से रोका तो वह इतना नाराज हो गया कि दोनों को गाड़ी से कुचल दिया. घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

राजस्थान में सरपंच बनने की सनक, पिता ने की बेटे-बहू को गाड़ी से कुचला, चुनाव लड़ने से रोक रहे थे
राजस्थान के चुरू जिले में पिता ने बेटे और बहू को गाड़ी से कुचला (फोटो:NDTV)
  • राजस्थान के चूरू जिले में सरपंच के चुनाव से पहले ही एक पिता ने बेटे-बहू की हत्या कर दी.
  • बेटे और बहू पिता को सरपंच का चुनाव लड़ने से रोक रहे थे, जिससे वह नाराज हो गया.
  • गुस्से में पिता ने बेटे औ बहू को गाड़ी से कुचल दिया, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
चूरू:

सरपंच बनने के लिए एक पिता ने अपने बेटे और बहू की हत्या कर दी. यह हैरान करने वाला मामला राजस्थान के चूरू जिले चंगोई गांव से सामने आया है. यहां रहने वाला 60 साल का रामचंद्र जाट गांव में सरपंची का चुनाव लड़ना चाहता था. लेकिन उसके बेटे रविंद्र और बहू महिंद्रा उसे लगातार सरपंची का चुनाव लड़ने से रोक रहे थे. मंगलवार की रात में भी तीनों में इसी बात को लेकर बहस हुई. इसके बाद रामचंद्र इतना ज्यादा नाराज हो गया कि उसने बेटा बहू पर बोलेरो कार चढ़ा दी. घटना के बाद दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं पुलिस ने मामले में रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. 

राजस्थान के तारानगर इलाके की घटना

चूरू जिले के तारानगर में 16 नवंबर को पंचायत का चुनाव होना है. इसी के तहत चंगोई गांव में भी सरपंच पद के लिए चुनाव होगा. चंगोई में रहने वाले रामचंद्र जाट का गांव में धर्मकांटा है. वह इस बार का चुनाव लड़ना चाहता था. लेकिन बेटा रविंद्र और बहू महिंद्रा उसे चुनाव लड़ने से मना कर रहे थे. रामचंद्र इस बात के लिए तैयार नहीं था. वह पर्चा भरने की तैयारी में था. मंगलवार की रात में करीब 1 बजे के आसपास दोनों बाप-बेटे में इस मुद्दे पर बहस हो गई. जिसके बाद रात में ही दोनों नाराज होकर अलग-अलग समय पर धर्मकांटे पर पहुंच गए. बहू महिंद्रा को लगा कि यहां भी विवाद होगा, इसलिए पीछे-पीछे वह भी पहुंच गई. 

दोनों को गाड़ी से कुचला

यहां भी तीनों में फिर इसी बात को लेकर विवाद हो गया. रात में जब रविंद्र और महिंद्रा वापस घर लौट रहे थे, तभी गुस्से में लाल रामचंद्र पीछे से बोलेरो कार लेकर आया और दोनों को कुचल दिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी रामचंद्र को गिरफ्तार किया है. 

ये वीडियो भी देखिए

घटना की जानकारी मिलने के बाद रविंद्र की मां बेसुध है. जबकि उसकी 11 साल की बच्ची का भी रो-रोकर बुरा हाल है. चंगोई गांव में घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि रामचंद्र के सिर पर सरपंची का चुनाव लड़ने का जुनून सवार था. बेटा और बहू जब भी उसे इसके लिए रोकते तो घर में झगड़ा हो रहा था. लेकिन मंगलवार की रात में झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि इस तरह की घटना घट गई. 

इनपुट: चूरू से गजेंद्र चौहान की रिपोर्ट 

ये भी पढ़ेंः पूर्व MLA की हत्या से गरमाई राजस्थान की सियासत, भरतपुर के बयाना में तनाव, CM भजनलाल ने दिए हाईलेवल जांच के आदेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Panchayat Elections, Rajasthan Panchayat Chunav, Churu News, Sarpanch Election, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com